अस्पतालों में 3 महीने से कम एक्सपायरी वाली दवाएं रखने पर होगी कार्रवाई, सीएम योगी का सख्त निर्देश

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- अस्पतालों में 3 महीने से कम एक्सपायरी वाली दवाएं रखने पर होगी कार्रवाई, सीएम योगी का सख्त निर्देश वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- अस्पतालों में 3 महीने से कम एक्सपायरी वाली दवाएं रखने पर होगी कार्रवाई, सीएम योगी का सख्त निर्देश
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- अस्पतालों में 3 महीने से कम एक्सपायरी वाली दवाएं रखने पर होगी कार्रवाई, सीएम योगी का सख्त निर्देश

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभागों की समीक्षा करते हुए साफ तौर पर कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का लाभ सीधे आम आदमी को मिलना चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों में इलाज, जांच, दवाओं और आपात सेवाओं की गुणवत्ता लगातार बेहतर होनी चाहिए। साथ ही, मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग संस्थानों और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को आधुनिक तकनीक, बेहतर मानव संसाधन और प्रभावी प्रबंधन से सशक्त बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा का उद्देश्य केवल संस्थान बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रदेश को प्रशिक्षित चिकित्सक, विशेषज्ञ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध कराना है। उन्होंने मेडिकल संस्थानों में आधुनिक उपकरणों, विशेषज्ञ फैकल्टी और रिसर्च गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- अस्पतालों में 3 महीने से कम एक्सपायरी वाली दवाएं रखने पर होगी कार्रवाई, सीएम योगी का सख्त निर्देश
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- अस्पतालों में 3 महीने से कम एक्सपायरी वाली दवाएं रखने पर होगी कार्रवाई, सीएम योगी का सख्त निर्देश

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 108 जनपदीय चिकित्सालय, 106 विशिष्ट चिकित्सालय, 976 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 3757 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 27,668 स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित हैं। वर्ष 2025-26 में सरकारी अस्पतालों में 26.41 करोड़ ओपीडी सेवाएं और 1.23 करोड़ आईपीडी सेवाएं दी गईं, जबकि 24.33 करोड़ पैथोलॉजी जांचें की गईं।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending