दिवाली से पहले आउटसोर्स कार्मिकों को CM योगी का तोहफा, एरियर के साथ मिलेगा बढ़ा मानदेय; पेंशन में भी हुई बढ़ोत्तरी

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- दिवाली से पहले आउटसोर्स कार्मिकों को CM योगी का तोहफा, एरियर के साथ मिलेगा बढ़ा मानदेय; पेंशन में भी हुई बढ़ोत्तरी वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- दिवाली से पहले आउटसोर्स कार्मिकों को CM योगी का तोहफा, एरियर के साथ मिलेगा बढ़ा मानदेय; पेंशन में भी हुई बढ़ोत्तरी
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- दिवाली से पहले आउटसोर्स कार्मिकों को CM योगी का तोहफा, एरियर के साथ मिलेगा बढ़ा मानदेय; पेंशन में भी हुई बढ़ोत्तरी

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों में आउटसोर्स पर काम कर रहे लगभग 2.70 लाख कार्मिकों को दीपावली से पहले बढ़े दर से मानदेय दिए जाने का आदेश जल्द जारी करने की तैयारी में है। सितंबर से ही बढ़े दर से मानदेय का लाभ दिए जाने की संभावना है।

ऐसे में अक्टूबर माह का मानदेय जो नवंबर में मिलेगा, उसके साथ सितंबर माह का एरियर भी कार्मिक पाएंगे। एरियर के साथ बढ़ा मानदेय मिलने पर कार्मिकों की दिवाली की खुशियां दोगुणी हो जाएंगी। शासन स्तर पर बढ़े मानदेय के भुगतान की तिथि निर्धारित की जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक शासन स्तर से बढ़े दर से मानदेय भुगतान करने की तिथि का आदेश एक सप्ताह के अंदर जारी किया सकता है।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- दिवाली से पहले आउटसोर्स कार्मिकों को CM योगी का तोहफा, एरियर के साथ मिलेगा बढ़ा मानदेय; पेंशन में भी हुई बढ़ोत्तरी
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- दिवाली से पहले आउटसोर्स कार्मिकों को CM योगी का तोहफा, एरियर के साथ मिलेगा बढ़ा मानदेय; पेंशन में भी हुई बढ़ोत्तरी

आदेश जारी होने के साथ ही श्रेणी एक के आउटसोर्स कार्मिकों को न्यूनतम 40 हजार, श्रेणी दो के कार्मिकों को 25 हजार, श्रेणी तीन के कार्मिकों को 22 हजार और श्रेणी चार के कार्मिकों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलने लगेगा। जो कार्मिक पहले से ही अधिक मानदेय पा रहे हैं, उन्हें उसी दर पर मानदेय मिलता रहेगा।

.50 लाख कार्मिकों को होगा फायदा

सचिवालय प्रशासन विभाग के मुताबिक विभागों में 2.70 लाख कार्मिक आउटसोर्स पर कार्यरत हैं। इसमें बिजली विभाग के आउटसोर्स कार्मिकों को जोड़ दिया जाएगा तो यह संख्या 3.50 लाख से अधिक हो जाएगी।

सितंबर माह से ही बढ़े मानदेय का लाभ दिए जाने की संभावना इसलिए अधिक जताई जा रही है क्योंकि दो सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकास) के कार्यालय, पोर्टल व वेबसाइट का शुभारंभ किया था।

उन्होंने कहा था कि प्रदेश की विकास यात्रा में स्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें उनकी गरिमा के अनुरूप सम्मान और सुरक्षा मिले। यूपीकास इसी गरिमा और गौरव को स्थापित करने का प्रयास है।

महिलाओं को मिलेगा 180 दिन का मैटरनिटी लीव-

उल्लेखनीय है कि यूपीकास की व्यवस्थाओं में कार्मिकों को मानदेय प्रत्येक माह की पांच तारीख तक मिलेगा। चिकित्सीय अवकाश, कार्मिकों व उनके स्वजन को सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में इलाज की सुविधा, ईपीएफ, ईएसआइसी आदि लाभ भी दिए जाएंगे। महिला कार्मिकों को 180 दिन का सवैतनिक मातृत्व अवकाश मिलेगा।

न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के बाद कार्मिकों को 1000 रुपये से लेकर 7500 रुपये तक पेंशन लाभ मिलेगा। भर्तियों में नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। यूपीकास व विभाग की निगरानी में आउटसोर्स एजेंसियों द्वारा 100 अंकों की परीक्षा के आधार पर नए आउटसोर्स कार्मिकों की भर्ती की जाएगी।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending