वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- उत्तर प्रदेश में चोरी के बदले ट्रेंड से तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी काफी हैरान हैं। उन्होंने लखनऊ में एक कार्यक्रम में इसका जिक्र भी कर दिया, वह काफी आश्चर्यचकित भी हैं। उन्होंने कहा कि चोरी के बदले ट्रेंड में छोटे शहरों के लोग नहीं लखनऊ और नोएडा के निवासी लिप्त हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार सूबे में हरियाली बढ़ाकर पर्यावरण का संतुलन बनाने के प्रयास में लगी है और इसी दौरान 40-50 रुपये के गमले में लगे पौधे चुराकर कुछ लोग हमारे अभियान को नुकसान पहुंचाने में लगे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चोरी का नया मॉडल देख हम भी हैरान हैं। हमारे पास इन सबके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य भी हैं और हम चाहें तो चौराहों पर इनके फोटो लगवाकर इनको सार्वजनिक भी कर दें, लेकिन मन मान नहीं रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं देख रहा था बहुत मंहगी कार से लोग आकर 40-50 रुपये के गमले डिग्गी में भर रहे हैं। अब तो हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और हम उससे सब देखते रहते हैं। महंगी कार से आकर 45-50 रुपये के गमले को चोरी कर रहे हैं। इन लोगों ने उसके लिए पता नहीं कितना प्रयास किया। 45 रुपये में एक नया गमला लेकर अपने घर में लगा सकते थे। इससे एक तो उनका सम्मान भी रहता और शहर भी अच्छा दिखता। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मानसिकता कैसे-कैसे लोग हैं? सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। 45 रुपये का गमला खरीद लेते तो सम्मान भी बना रहता और शहर भी सुंदर दिखता।
घटना का जिक्र करते मुस्कुराने लगे-
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गमला चोरी की घटना का जिक्र और कार्यक्रम में मौजूद लोग मुस्कुराने लगे। खुद सीएम भी इस प्रकरण का जिक्र करते समय हंस रहे थे। उन्होंने कहा कि हम गमला लगाते हैं और कोई कार से आता है, गमला उठाकर के चला जाता है। अरे जितना कार का तेल लग रहा है, उतने में तो 10-12 गमला आ जाता है। ये तो प्रदेश में चोरी का एक नया मॉडल हो गया है।
जनता के लिए उनका पैसा-
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के काम में जो पैसा हम लगाते हैं, वो हम नहीं देते हैं। पैसा ना मेरा है, ना वित्त मंत्री जी अपने पास से दे रहे हैं और न ही एके शर्मा जी दे रहे हैं। पैसा जनता का है और जनता के लिए है। यह जनता जनार्दन का पैसा है और हम उसका उचित नियोजन कर रहे हैं। जनता का पैसा, जनता के लिए और जनता के हित में खर्च होगा। यही मोदी जी का विजन है, यही मोदी जी की प्रेरणा है। इसी का परिणाम है कि अब विकास दिखाई देता है।’
सम्मान भी बना रहता और शहर भी सुंदर दिखता-
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गमला चुराने वाले 45 रुपये का खरीद लेते तो सम्मान भी बना रहता और शहर भी सुंदर दिखता। चोर को आत्मग्लानि होगी कि उसने प्रेरणा स्थल में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं से प्रेरणा लेने के बजाय चोरी में लगा रहा।
राष्ट्र प्रेरणा स्थल ही नहीं, ग्रीन कारिडोर व मेट्रो समेत हर प्रकार की जन-सुविधाएं राजधानी में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ नगर निगम के एक का कार्यक्रम में उन लोगों को निशाना बनाया जो बहुत थोड़े से लालच में शहर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ शहर की खूबसूरती भी मिटाते हैं।