वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
मास्टर ऑफ सोशल वर्क चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन से 11 जून और मास्टर ऑफ पॉपुलेशन स्टडीज चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन से 13 जून तक होंगी। एम.एससी जियोलाजी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 से 20 जून, एम.ए संस्कृत दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 24 जून, एम.ए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 22 जून और बी.ए जेएमसी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 से 19 जून तक संचालित की जाएंगी।
इसी तरह एमसीए दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 से 22 जून, एम.टेक पार्ट टाइम दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 से 15 जून, बी.फार्म दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 से 17 जून और डी.फार्म प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 11 से 19 जून तक तय की गई हैं। वहीं, बीसीए दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 11 से 19 जून और इसके ओल्ड कोर्स बैक पेपर, एग्जेप्टेड की परीक्षाएं भी इसी अविध में होंगी।
इनकी भी तिथि तय
एम.ए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दो से 13 जून और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 24 जून, मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 12 से 24 जून और चौथे सेमेस्टर की 12 से 26 जून तक होगी।
एम.ए होमसाइंस दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 23 जून, एडवांस डिप्लोमा इन क्लीनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 12 से 17 जून और ओरियंटल डिप्लोमा अरेबिक एंड पर्शियन की परीक्षाएं एक से 13 जून तक आयोजित की जाएंगी।
बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनोवेशन साइंस दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 11 से 25 जून, बी.वाक रिन्यूएबल टेक्नोलॉजी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 11 से 17 जून तक होगी।
