वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
बाराबंकी- बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ बाराबंकी व रसौली रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच टीम को देखकर कई यात्री ट्रेन से उतरकर स्टेशन के बाहर भागते नजर आए। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा के 371 मामले पकड़े गए।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के विशेष अभियान में सात एक्सप्रेस ट्रेनों की जांच की गई। बिना टिकट यात्रा के 302 मामलों में दो 48 हजार रुपये किराए और जुर्माने के वसूले गए। वहीं, अनियमित यात्रा के 33 मामलों में 4970 रुपये किराया और 13 हजार रुपये जुर्माना जमा कराया गया।

सहायक वाणिज्य प्रबंधक लखनऊ मोहित कुमार मेंहदरत्ता के नेतृत्व में टीम ने गरीब नवाज एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट-लखनऊ मेमू, गोरखपुर-मुंबई बांद्रा टर्मिनल अंत्योदय एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस में जांच की। अभियान में वाणिज्य विभाग के 30 स्क्वायड कर्मचारी, आरपीएफ के आठ और जीआरपी के छह जवान शामिल रहे।