यूपी में 167 शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रमोशन, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी क‍िया आदेश

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-यूपी में 167 शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रमोशन, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी क‍िया आदेश

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-यूपी में 167 शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रमोशन, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी क‍िया आदेश 

लखनऊ- माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शिक्षण और निरीक्षण शाखा में कार्यरत अधिकारियों को पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है। यह पदोन्नति उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज में 16 और 17 अप्रैल को आयोजित विभागीय चयन समिति की बैठक में हुई संस्तुति के आधार पर दी गई है।

उत्तर प्रदेश शैक्षिक अध्यापन अधीनस्थ (राजकीय) सेवा की शिक्षण (पुरुष/महिला) शाखा और निरीक्षण शाखा में कार्यरत अधिकारियों को उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह ‘ख’ के उच्चतर पदों पर पदोन्नत किया गया है। कुल 167 खंड शिक्षा अधिकारी और प्रवक्ता संवर्ग के अधिकारियों के पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending