वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- प्रदेश सरकार ने दो अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया है। अयोध्या सुरक्षा में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक बलरामाचारी दुबे को डायल-112 का एएसपी बनाया गया है।
पीएसी मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात विजय शंकर मिश्र को अयोध्या का एएसपी सुरक्षा नियुक्त किया गया है।
बता दें कि प्रदेश में तीन दिन पहले 23 मई को भी दो पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ था। कौशांबी के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार-तृतीय को मेरठ भेजा गया था, जबकि यूपी-112 की अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह को कौशांबी का नया अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया था।
