लखनऊ-बहराइच हाईवे पर मौरंग लदे डंपर ने कार में मारी टक्कर, चार लोगों की मौत; बच्ची की हालत गंभीर

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- लखनऊ-बहराइच हाईवे पर मौरंग लदे डंपर ने कार में मारी टक्कर, चार लोगों की मौत; बच्ची की हालत गंभीर वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- लखनऊ-बहराइच हाईवे पर मौरंग लदे डंपर ने कार में मारी टक्कर, चार लोगों की मौत; बच्ची की हालत गंभीर
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- लखनऊ-बहराइच हाईवे पर मौरंग लदे डंपर ने कार में मारी टक्कर, चार लोगों की मौत; बच्ची की हालत गंभीर

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

बाराबंकी- लखनऊ-बहराइच हाईवे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने ऑल्टो कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मसौली के बिरौली में सुबह करीब 11 बजे हादसा उस समय हुआ, जब ऑल्टो सवार लोग सड़क किनारे रुककर किसी से पता पूछ रहे थे। इसके बाद कार को बहराइच की ओर मोड़ रहे थे।

इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे मौरंग लदे डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आल्टो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- लखनऊ-बहराइच हाईवे पर मौरंग लदे डंपर ने कार में मारी टक्कर, चार लोगों की मौत; बच्ची की हालत गंभीर
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- लखनऊ-बहराइच हाईवे पर मौरंग लदे डंपर ने कार में मारी टक्कर, चार लोगों की मौत; बच्ची की हालत गंभीर

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया-

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार में दो पुरुष, एक महिलाएं और दो बच्चे सवार बताए जा रहे हैं।

इनमें एक किशोर समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल है। मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है।

सड़क हादसे में चार लोगों की मौत।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर एआरटीओ अमिताभ राय भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

 

 

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending