वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- UP Police Exam 2026 LIVE | उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून यानी कुल तीन दिनों तक चलेगी। सोमवार से दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्रों पर जूते की बजाय चप्पल पहनकर आएं।
परीक्षा को लेकर यूपी पुलिस प्रशासन पर अलर्ट मोड पर है। सीएम योगी ने सिपाही अभ्यर्थियों के लिए बसों में किराये पर 50 फीसदी की छूट का एलान भी किया है।
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट से 16 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए हैं। इस भर्ती परीक्षा के जरिए करीब 32,679 पदों को भरा जाना है.
एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक है। दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 तक होगा।

मुरादाबाद में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी दे रहे सिपाही भर्ती परीक्षा
UP Police Exam 2026 LIVE| उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मुरादाबाद में केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं। जिले में तीनों दिन के लिए 74 हजार 304 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

UP Police Exam 2026 LIVE: सीएम योगी ने अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं-
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में सम्मिलित हो रहे सभी अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने शुभकामनाएं दी हैं।
अमरोहा में बायोमैट्रिक जांच से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में मिल रहा प्रवेश
अमरोहा में आज सुबह दस बजे से जिले में 10 केंद्रों पर यूपी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा को शांति से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक जगह पुलिस का कड़ा पहरा बैठाया गया है। 200 कैमरों की निगरानी में अभ्यर्थी रहेंगे। तीन दिन तक चलने वाली इस परीक्षा में 28224 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 
देवरिया में 9,984 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम-
UP Police Exam 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- 2025 की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है। देवरिया में 12 केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्रों की जांच एवं सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

अलीगढ़ में 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजन-
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा अलीगढ़ जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को शुरू हो गई। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी।