यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवतियों से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवतियों से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवतियों से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
पारा में युवतियों से छेड़छाड़ के आरोपित हसीब की फोटो

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- सिपाही भर्ती परीक्षा देने रायबरेली जा रहीं लखीमपुर निवासी दो युवतियों से ऑटो चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर उसने युवतियों से मारपीट की। बचाव में एक युवती ने चालक की अंगुली में दांत से काट लिया और शोर मचाया।

राहगीरों को आता देख वह फरार हो गया। देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपित ऑटो चालक हसीब को गिरफ्तार कर लिया। वह हरदोई के कछौना का निवासी है। लखीमपुर की दोनों युवतियां परीक्षा के लिए रायबरेली जाने के लिए मड़ियांव स्थित रिश्तेदार के घर से रविवार रात तीन बजे ऑटो से चारबाग के लिए निकलीं। वहां से आलमबाग के लिए ऑटो किया।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवतियों से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
पारा में युवतियों से छेड़छाड़ के आरोपित हसीब की फोटो

ऑटो चालक सड़क खराब होने का झांसा देकर दोनों को रामलीला मैदान के पास सुनसान में ले गया और वहां दुष्कर्म का प्रयास किया। युवतियों के शोर मचाने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद युवतियों को परीक्षा दिलाने रायबरेली ले गई। परीक्षा से वापसी के बाद तहरीर के आधार पर पारा थाने में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपित को मुन्नू खेड़ा नहर पटरी के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि घटना में इस्तेमाल ऑटो और एक तमंचा भी मिला है।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending