वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया। इस सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 29.01 लाख मतदाता बढ़ गए हैं। इसके साथ ही अब कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 12.58 करोड़ हो गई है।
इससे पहले मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 23 दिसंबर को हुआ था। दावे-आपत्तियों के निस्तारण के लिए आयोग ने पांच बार तारीख भी बढ़ाई थी। कुल 169 दिन बाद आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया है। आयोग ने पहली बार सभी मतदाताओं को स्टेट वोटर नंबर (एसवीएन) जारी किया गया है।
जोड़े गए 2.32 करोड़ नाम-
राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.29 करोड़ मतदाता थे। इसके बाद 23 दिसंबर को जारी अनंतिम मतदाता सूची में कुल 12.69 करोड़ मतदाता हो गए थे। इसके बाद कुल 2.32 करोड़ नाम जोड़े गए और 2.03 करोड़ नाम काटे गए। ऐसे में कुल मतदाताओं की संख्या 12.58 करोड़ हो गई है।

मतदाता वृद्धि में पहले स्थान पर बलिया-
मतदाता वृद्धि के मामले में बलिया प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है, यहां 1,60,376 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद लखीमपुर खीरी में कुल 1,38,223, देवरिया में 1,26,771, सिद्धार्थनगर में 1,23,162 और कुशीनगर में 1,20,011 मतदाता बढ़े हैं। शीर्ष दस जिलों में शाहजहांपुर, प्रयागराज, गोंडा और जौनपुर भी शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि पूर्वांचल और तराई क्षेत्र के जिलों में मतदाताओं की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि हुई है।
अंतिम मतदाता सूची पंचायत चुनाव का आधार-
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पुनरीक्षण अभियान के दौरान नए मतदाताओं को जोड़ने, मृत व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची तैयार की गई है, जो आगामी पंचायत चुनाव का आधार बनेगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों हाई कोर्ट ने पंचायत चुनाव समय पर न होने पर नाराजगी जताते हुए आयोग से अगली सुनवाई में चुनाव की तारीख मांगी है। ऐसे में अब पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज होने की संभावना है।
गाजीपुर में घटे सबसे अधिक मतदाता-
मतदाताओं की संख्या में कमी वाले जिलों में गाजीपुर सबसे ऊपर रहा है, जहां 94,757 मतदाता कम हुए हैं। मैनपुरी में 93,207 और आजमगढ़ में 60,347 मतदाता कम हुए हैं। आगरा में 23,294, एटा में 23,429, कानपुर देहात में 10,759 और हापुड़ में 366 मतदाता घटे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार व्यापक पुनरीक्षण अभियान के दौरान मृत, स्थानांतरित और पात्रता खो चुके मतदाताओं के नाम हटाने के कारण आंकड़ों में यह बड़ा अंतर देखने को मिला है। कई स्थानों पर गांव के परिवार अब शहर में रहने लगे हैं। ऐसे में उनके नाम गांव की मतदाता सूची से काटे गए हैं।
सर्वाधिक मतदाता वाले शीर्ष दस जिले-
जौनपुर-36,97,376
आजमगढ़-35,76,287
प्रयागराज-34,95,203
सीतापुर-31,18,029
गोरखपुर-29,63,142
लखीमपुर खीरी-28,87,290
हरदोई-28,73,247
गाजीपुर-28,11,268
बलिया-26,97,200
गोंडा-26,74,509।
सबसे कम मतदाता वाले दस जिले-
गौतमबुद्धनगर-2,09,562
महोबा-5,88,137
चित्रकूट-7,00,457
हमीरपुर-7,28,518
हापुड़– 7,47,201
शामली-7,48,921
बागपत–8,11,402
ललितपुर–8,57,275
श्रावस्ती–8,58,977
औरैया–9,57,338।
हाई कोर्ट में दाखिल की गईं थीं याचिकाएं-
समय पर पंचायत चुनाव न होने और पहली बार छह महीने के लिए प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के सरकारी फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गई थीं। बीते दिनों हाईकोर्ट ने इस पर निर्वाचन आयोग से जवाब भी मांगा था। अब आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, तो माना जा रहा है कि हाईकोर्ट में सरकार का पक्ष सुनने के बाद आने वाले दिनों में चुनाव की तारीखों पर बड़ा फैसला आ सकता है। इसके साथ ही ओबीसी आयोग भी आरक्षण को लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
जिलावार मतदाताओं की सूची-
जौनपुर, आजमगढ़ और प्रयागराज जैसे जिलों में ग्रामीण मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई है।
1 अमरोहा – 1047068
2 अमेठी – 1616891
3 अम्बेडकर नगर – 1733431
4 अयोध्या – 1633968
5 अलीगढ़ – 1842379
6 आगरा – 2004828
7 आजमगढ़ – 3576287
8 इटावा – 951272
9 उन्नाव – 2103279
10 एटा – 1176153
11 औरैया – 957338
12 कन्नौज – 1146500
13 कानपुर देहात – 1210928
14 कानपुर नगर – 1259578
15 कासगंज – 950931
16 कुशीनगर – 2543659
17 कौशाम्बी – 1060123
18 गाजियाबाद – 456882
19 गाज़ीपुर – 2811268
20 गोंडा – 2674509
21 गोरखपुर – 2963142
22 गौतमबुद्ध नगर – 209562
23 चन्दौली – 1502661
24 चित्रकूट – 700457
25 जालौन – 1069296
26 जौनपुर – 3697376
27 झांसी – 989250
28 देवरिया – 2415781
29 पीलीभीत – 1346299
30 प्रतापगढ़- 2561371
31 प्रयागराज – 3495203
32 फतेहपुर – 1894701
33 फर्रुखाबाद – 1162075
34 फिरोजाबाद – 1311125
35 बदायूं – 1948117
36 बरेली – 2370536
37 बलरामपुर – 1716561
38 बलिया – 2697200
39 बस्ती – 1918004
40 बहराइच – 2552892
41,बांदा – 1212861
42 बागपत – 811402
43 बाराबंकी – 2320277
44 बिजनौर – 2327922
45 बुलंदशहर – 2154711
46 भदोही – 1186237
47 मऊ- 1343630
48 मथुरा – 1306850
49 महराजगंज- 1950102
50 महोबा – 588137
51 मीरजापुर – 1809678
52 मुजफ्फरनगर – 1656526
53 मुरादाबाद – 1501036
54 मेरठ – 1363101
55 मैनपुरी – 1127292
56 रामपुर – 1343545
57 रायबरेली – 2104436
58 लखनऊ – 1085180
59 लखीमपुर खीरी – 2887290
60 ललितपुर – 857275
61 वाराणसी – 1793504
62 शामली – 748921
63 शाहजहांपुर – 1938768
64 श्रावस्ती – 858977
65 सन्त कबीर नगर – 1251747
66,सम्भल – 1356646
67 सहारनपुर – 1924716
68 सिद्धार्थ नगर – 2064923
69 सीतापुर – 3118029
70 सुल्तानपुर – 2000048
71 सोनभद्र – 1277263
72 हमीरपुर – 728518
73 हरदोई – 2873247
74 हाथरस – 952693
75 हापुड़ – 747201।