लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-

लखनऊ- सोमवार की शुरुआत महंगाई के साथ हुई है। 25 मई को देश में फिर से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई, जो दो सप्ताह से भी कम समय में चौथी बढ़ोतरी है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को सामान्य पेट्रोल (MS) की कीमत ₹100 के आंकड़े को पार कर गई है। पिछले दो हफ्तों के भीतर ईंधन के दामों में यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है, जिसने मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों के बजट को पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट

पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी की गई नई दरें आज सुबह 6:00 बजे से पूरे शहर में लागू हो गई हैं। 

आज कितनी बढ़ी कीमतें?

  • पेट्रोल (MS): ₹2.61 प्रति लीटर महंगा हुआ।
  • डीजल (HSD): ₹2.72 प्रति लीटर महंगा हुआ।
  • प्रीमियम पेट्रोल (XP95): ₹2.61 प्रति लीटर की बढ़ोतरी।
  • एक्सट्रा ग्रीन डीजल (XG): ₹2.72 प्रति लीटर महंगा हुआ।

लखनऊ में आज के नए भाव (25 मई 2026)

ईंधन का प्रकार 23 मई की कीमत (₹/लीटर) 25 मई की नई कीमत (₹/लीटर) प्रति लीटर शुद्ध बढ़ोतरी (₹)
MS (सामान्य पेट्रोल) 99.28 101.89 +2.61
HSD (सामान्य डीजल) 92.64 95.36 +2.72
XP95 (प्रीमियम पेट्रोल) 107.86 110.47 +2.61
XG (एक्सट्रा ग्रीन डीजल) 98.25 100.97 +2.72

दो हफ्तों से ईंधन की कीमतों में लगातार आ रहा उछाल-

आंकड़ों पर नजर डालें तो 14 मई के बाद से कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। महज 11 दिनों (14 मई से 25 मई) के भीतर लखनऊ में सामान्य पेट्रोल ₹94.69 से बढ़कर ₹101.89 पर पहुंच गया है (कुल ₹7.20 की बढ़ोतरी)। वहीं डीजल भी ₹87.81 से बढ़कर ₹95.36 प्रति लीटर हो गया है (कुल ₹7.55 की बढ़ोतरी)।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending