लखनऊ, बरेली और बाराबंकी में अब लगेंगे नए आधुनिक स्मार्ट मीटर

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ, बरेली और बाराबंकी में अब लगेंगे नए आधुनिक स्मार्ट मीटर वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ, बरेली और बाराबंकी में अब लगेंगे नए आधुनिक स्मार्ट मीटर
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

 लखनऊ- मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ, बरेली व बाराबंकी जनपदों में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (इइएसएल) द्वारा कुछ साल पहले लगाए गए स्मार्ट मीटर हटाने जा रहा है। अब उनके स्थान पर आधुनिक पोस्टपेड स्मार्ट मीटर इन तीनों जिलों में लगाए जाएंगे।

यह उपभोक्ताओं के घरों में नि:शुल्क लगाए जाएंगे। गोमती नगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि इइएसएल मेक स्मार्ट मीटरों के संचालन एवं रखरखाव के अनुबंध की अवधि समाप्त होने वाली है।

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के अन्तर्गत अब तक इन इइएसएल मेक स्मार्ट मीटरों के स्थान पर आधुनिक पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है।

उनके मुताबिक कार्यदायी संस्था मैसर्स इन्टैलीस्मार्ट एवं मैसर्स पोलारिस द्वारा शुरू कर दिया गया है। गर्ग के मुताबिक कार्यदायी संस्था कोई अतिरिक्त औपचारिकता उपभोक्ताओं से नहीं कराएगी।

खासबात है कि इइएसएल मेक से अनुबंध समाप्ति के बाद भी उपभोक्ताओं को समय से बिल मिलते रहेंगे। बता दें कि उक्त तीनों जनपदों में करीब साढ़े तीन लाख के आसपास मीटर हैं, जिन्हें बदलने का काम शुरू कर दिया गया है।

13 जून को मध्यांचल मेें पेंशन अदालत-

गोखले मार्ग स्थित मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मुख्यालय में 13 जून की सुबह पेंशन अदालत का आयोजन किया जा रहा है। फैमिली पेंशनर्स एवं पेंशनर्स अपनी समस्या लेकर यहां आ सकते हैं। जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक यदि कोई प्रकरण पेंशन से संबंधित लंबित है तो कर्मचारी व उनके परिजन पेंशन अदालत में जाकर उसका समाधान करा सकते हैं।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ, बरेली और बाराबंकी में अब लगेंगे नए आधुनिक स्मार्ट मीटर
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है।

 

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending