लखनऊ: जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, निकाला जुलूस

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- लखनऊ जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, निकाला जुलूस वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- लखनऊ जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, निकाला जुलूस
पैदल मार्च करते मोहनलालगंज कस्बे के मुख्य तिराहे की ओर जाते वकील

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- दिल्ली के जंतर मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को प्रयागराज, लखनऊ, बरेली व अलीगढ़ में विभिन्न संगठनों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रयागराज में दिशा छात्र संगठन और नौजवान भारत सभा की ओर से आजाद पार्क स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष प्रतिवाद सभा आयोजित की गई।

इस दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा की गई। वहीं जनवादी संगठनों ने कचहरी के निकट संगोष्ठी आयोजित की और चंद्रशेखर आजाद के शहादत स्थल तक ‘संकल्प यात्रा’ निकाली। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू), उत्तर प्रदेश किसान सभा, उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन, जनवादी महिला समिति, आल इंडिया लायर्स यूनियन तथा एसएफआइ के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी और संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- लखनऊ जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, निकाला जुलूस
पैदल मार्च करते मोहनलालगंज कस्बे के मुख्य तिराहे की ओर जाते वकील

वहीं आइसा, इंकलाबी नौजवान सभा आरवाइए के बैनर तले छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर पत्थर गिरजाघर पर धरना प्रदर्शन हुआ। लखनऊ में मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के महामंत्री रामलखन यादव के नेतृत्व में दोपहर सैकड़ों की संख्या में वकील तहसील परिसर से निकलकर कस्बे के मुख्य तिराहे पर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए।

अलीगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा में पेपर लीक, अनियमितताओं और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। पीसीसी के सदस्य आगा यूनुस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसीएम को सौंपा। बरेली में 15 युवकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का मांगपत्र दिया।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending