अंबेडकरनगर में मनमानी करके फंसे 247 विद्यालय, वापस होगी मान्यता

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- अंबेडकरनगर में मनमानी करके फंसे 247 विद्यालय, वापस होगी मान्यता वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- अंबेडकरनगर में मनमानी करके फंसे 247 विद्यालय, वापस होगी मान्यता
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

अंबेडकरनगर- शिक्षकों एवं कर्मचारियों संग छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थित नहीं भरने वाले 247 विद्यालयों पर कार्रवाई होने वाली है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विभागीय आदेशों की अवहेलना करने पर इन्हें नोटिस जारी कर मान्यता वापस लिए जाने की चेतावनी दी है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव ने सभी स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों में पोर्टल पर शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थित भरने का आदेश दिया है। इसके जरिए विभाग प्रत्येक विद्यालय में छात्रों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों के पंजीयन संग नियमित उपस्थिति की हकीकत परखी जाती है। इसका अनुपालन नहीं होने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव द्वारा गहरी नाराजगी जताई गई है।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- अंबेडकरनगर में मनमानी करके फंसे 247 विद्यालय, वापस होगी मान्यता
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है

वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा भी लगातार आदेश दिए जाने के बाद भी उपस्थिति दर्ज नहीं की गई। शिक्षा परिषद से मिले आंकड़ों के अनुसार उक्त 247 विद्यालयों ने ऑनलाइन उपस्थिति शून्य दिख रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने ऐसे विद्यालयों को चिन्हित किया है। उन्होंने नोडल अधिकारी नामित कर उक्त विद्यालय स्तर पर टीम बनाने का निर्देश दिया है।

यह टीम प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाचार्य से मोबाइल पर वार्ता कर उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद भी मनमानी करने वालों की सूचना संकलित होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. कौस्तुभ सिंह ने बताया कि निगरानी व उपस्थिति दर्ज करने में मनमानी पर नोडल तथा प्रधानाचार्य पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending