आज बाराबंकी आएंगे CM योगी आदित्यनाथ, श्री लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर की रखेंगे आधारशिला

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- आज बाराबंकी आएंगे CM योगी आदित्यनाथ, श्री लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर की रखेंगे आधारशिला वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- आज बाराबंकी आएंगे CM योगी आदित्यनाथ, श्री लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर की रखेंगे आधारशिला
महादेवा स्थित प्राचीन लोधेश्वर महादेव मंदिर और सीएम योगी

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

बाराबंकी- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर की आधार शिला रखेंगे। भगवान लोधेश्वर महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन करने के बाद रामनगर व दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र की लगभग 550 करोड़ रुपये लागत की 82 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। जनसभा के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक बैठक भी करेंगे। उनके आगमन को लेकर रविवार को दिनभर प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सोमवार सुबह 10:55 बजे सभा स्थल के निकट बने हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह सीधे श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे और करीब 20 मिनट तक पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 11:20 बजे वाहन से सभा स्थल पहुंचकर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- आज बाराबंकी आएंगे CM योगी आदित्यनाथ, श्री लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर की रखेंगे आधारशिला
महादेवा स्थित प्राचीन लोधेश्वर महादेव मंदिर और सीएम योगी

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे से एक बजे तक लगभग 40 मिनट जनप्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

डीएम ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड और मंदिर मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है। सभा स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।निर्माणाधीन कॉरिडोर के आसपास नीले रंग का टिन शेड बनाया गया है। सीसी कैमरे लगाने और नई विद्युत लाइनें बिछाई गईं हैं।

82 विकास परियोजनाओं की देंगे उपहार

  • कुल लागत : 550 करोड़ रुपये
  • 56 परियोजनाओं का शिलान्यास
  • 28 परियोजनाओं का लोकार्पण
  • दरियाबाद में 34 परियोजनाओं का शिलान्यास और 12 का लोकार्पण
  • रामनगर में 22 परियोजनाओं का शिलान्यास और 14 का लोकार्पण

 

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending