गोंडा में अवैध दवा गोदामों पर बड़ी कार्रवाई, 1.13 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- गोंडा में अवैध दवा गोदामों पर बड़ी कार्रवाई, 1.13 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- गोंडा में अवैध दवा गोदामों पर बड़ी कार्रवाई, 1.13 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- गोंडा में अवैध दवा गोदामों पर बड़ी कार्रवाई, 1.13 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने गोंडा में बिना लाइसेंस संचालित किए जा रहे दवा के तीन गोदामों पर छापा मारकर 1.13 करोड़ रुपये की दवाएं सीज की हैं। इनमें कोडीन सीरप, ट्रामाडोल इंजेक्शन, अल्प्राजोलम समेत अन्य नशीली दवाइयां शामिल हैं।

एफएसडीए की सिफारिश पर पुलिस गोदाम के मुख्य संचालक गोंडा के रानी बाजार, बड़गांव निवासी शिवम कसौधन को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका भाई अमन कसौधन मौके फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एफएसडीए की टीम ने पिछली 16,17 व 18 जुलाई को गोंडा के बरियार पुरवा सोनार गली, बड़गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित की जा रही अमन फार्मास्युटिकल्स व उससे संबंधित दवाइयों के तीन अवैध गोदामों का राजफाश किया है। एफएसडीए की टीम को मौके पर अमन फार्मास्युटिकल्स नाम की कोई फर्म नहीं मिली।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- गोंडा में अवैध दवा गोदामों पर बड़ी कार्रवाई, 1.13 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- गोंडा में अवैध दवा गोदामों पर बड़ी कार्रवाई, 1.13 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त

एफएसडीए की टीम ने जब फर्म के संचालक अमन कसौधन से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि कागजों पर दिए दिए गए पते पर उनकी फर्म नहीं है। आरोपित ने यह भी स्वीकार किया उसके पास औषधि संबंधी कोई लाइसेंस नहीं है।

एफएसडीए की टीम ने जब गोदामों की जांच की तो पता चला कि औषधियों के वैधानिक क्रय-विक्रय अभिलेख, खरीद बिल अथवा स्टाक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं है। तीन दिनों तक चली इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल, टैबलेट, इंजेक्शन व सीरप बरामद किया गया है।

इन दवाइयों को जब्त कर लिया गया। इनकी कीमत करीब 1.13 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं इस दौरान 19 औषधियों के नमूने राजकीय प्रयोगशाला को जांच के लिए भेजे गए हैं। एफएसडीए की शिकायत पर थाना कोतवाली नगर में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending