लखनऊ में सीएनजी सिलिंडर से लदी डीसीएम ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक को हाईवे पर दो किलोमीटर तक घसीटा

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ में सीएनजी सिलिंडर से लदी डीसीएम ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक को हाईवे पर दो किलोमीटर तक घसीटा वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ में सीएनजी सिलिंडर से लदी डीसीएम ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक को हाईवे पर दो किलोमीटर तक घसीटा
डीसीएम ने एक बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, दो किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता रहा

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- राजधानी लखनऊ के इंडस्ट्रियल क्षेत्र सरोजनीनगर के स्कूटर इंडिया चौराहे के पास शनिवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सीएनजी गैस सिलिंडर से लदी डीसीएम ने एक बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

डीसीएम से टक्कर के बाद बाइक अगले हिस्से में फंस गई। डीसीएम चालक ने इसकी अनदेखी की और बाइक को करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता रहा। सड़क पर चिंगारियां निकलती रही। गनीमत रही कि वाहन में आग नहीं लगी। दरोगा खेड़ा के पास ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक लिया। डीसीएम कब्जे में लेकर पुलिस वाहन चालक से पूछताछ कर रही है।

बंथरा के सैदपुर पुरही के शिवांश मिश्र हजरतगंज में एक निजी कंपनी से ड्यूटी कर शनिवार देर रात घर लौट रहे थे। स्कूटर इंडिया चौराहे के पास पानी पीने के लिए उन्होंने बाइक रोकी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिवांश सड़क किनारे गिर गए। उन्हें मामूली चोटें आई।

चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में दौड़ाया-

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में दौड़ा दिया। शिवांश की बाइक उसमे फंस गई और घिसटने लगी। सड़क पर तेज चिंगारियां उठने लगी। इस बीच पीछे से आ रही ट्रैफिक पुलिस की टीम ने डीसीएम चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने का प्रयास करने लगा।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने दो किलोमीटर तक पीछा कर दरोगा खेड़ा के पास ओवरटेक कर डीसीएम को रुकवाया। सूचना सरोजनी नगर पुलिस को दी गई। सरोजनी नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि डीसीएम चालक की पहचान उन्नाव के सोहरामऊ निवासी सज्जन के रूप में हुई है। उससे पूछताछ जारी है।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ में सीएनजी सिलिंडर से लदी डीसीएम ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक को हाईवे पर दो किलोमीटर तक घसीटा
डीसीएम ने एक बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, दो किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता रहा
🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending