वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के सेवादार को घंटा चुराते लोगों ने पकड़ लिया। पिछले काफी समय से मंदिर में घंटे चोरी होने की घटना हो रही थी।
बीते बुधवार शाम को सेवादार झोले में घंटा रखकर ले जा रहा था। यह देख अन्य सेवादारों ने उसे रोक लिया और उसका झोला चेक किया तो उसमें मंदिर के कई घंटे बरामद हुए।
सेवादारों ने घंटा ले जा रहे आरोपित सेवादार को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना को लेकर लेखपाल आनंद श्रीवास्तव ने सेवादार के खिलाफ पारा थाना में मामला दर्ज कराया है।
आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में पिछले काफी समय से मंदिर में घंटा चोरी होने की घटनाएं हो रही थीं।

बुधवार को मंदिर के सेवादार बजरंग बिहार निवासी गोलू उर्फ गौरव को झोले में कुछ ले जाते देख अन्य सेवादारों ने उसे रोक लिया और उसका झोला चेक किया तो उसमें मंदिर के खोले हुए घंटे बरामद हुए। आरोपित के पास दस बड़े घंटे, एक छोटा घंटा, तीन लोहे की जंजीर, एक कुंडा बरामद हुआ।