लखनऊ में जज की कार को थार ने मारी टक्कर, रोकने पर सिपाही को रौंदने की कोशिश

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ में जज की कार को थार ने मारी टक्कर, रोकने पर सिपाही को रौंदने की कोशिश वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ में जज की कार को थार ने मारी टक्कर, रोकने पर सिपाही को रौंदने की कोशिश
ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- लोहिया चौराहे पर सिग्नल पर रुकी बाराबंकी के अपर प्रधान न्यायाधीश की कार में तेज रफ्तार थार सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर तैनात ट्रैफिक सिपाही ने थार सवार युवक को रोकने का प्रयास किया तो उसने उसे भी रौंदने का प्रयास किया।

सिपाही के पीछे हटने पर मौका पाकर युवक वाहन समेत फरार हो गया। जज के चालक ने आरोपित के खिलाफ गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

बाराबंकी के देवा रोड स्थित अभय नगर निवासी संतोष गुप्ता के मुताबिक, वह बाराबंकी के अपर प्रधान न्यायाधीश श्रीकृष्ण कुमार के चालक हैं। 10 जुलाई की शाम वह अपर प्रधान न्यायाधीश और उनके परिवार को कार से लेकर कैसरबाग से बाराबंकी जा रहे थे।

फन माल से आगे लोहिया चौराहे पर सिग्नल लाल होने पर उन्होंने कार रोक दी। पीछे से तेज रफ्तार थार ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

चौराहे पर तैनात ट्रैफिक सिपाही कार में टक्कर देकर वहां पहुंचा। ट्रैफिक सिपाही ने थार सवार युवक को रोकने का प्रयास किया। आरोपित ने सिपाही को ही रौंदने का प्रयास किया।

कार चालक ने मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सीसी फुटेज और फोटो की मदद से कार चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ में जज की कार को थार ने मारी टक्कर, रोकने पर सिपाही को रौंदने की कोशिश

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending