वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- मोहनलालगंज के धनुआ सांड गांव में 15 सितंबर 2025 को किसान सुरेश यादव का कक्षा छह में पढ़ने वाला यश घंटों मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता था। परिवार को तब पता चला कि वह गेमिंग की लत में करीब 13 लाख रुपये हार चुका है।
डांट और डर के बीच किशोर ने फंदे से लटककर जान दे दी। यह सुनकर गांव का हर व्यक्ति दंग रह गया था। यश की मौत सिर्फ एक परिवार का दुख नहीं है, बल्कि उस खतरे की चेतावनी है।
यही नहीं पीजीआइ थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा में 20 वर्षीय निखिल यादव ने आनलाइन गेमिंग में सट्टे और गेमिंग में कर्ज चुकाने के लिए अपनी 40 वर्षीय मां रेनू यादव की हत्या कर दी थी। सीसी फुटेज की मदद से राज खुला था, तो निखिल ने आरोप स्वीकार किए थे।

इन देशों में ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती-
ऑनलाइन गेमिंग और कुछ गेमिंग प्लेटफार्म पर दुनिया के कई देशों ने पूर्ण या आंशिक प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें चीन, अफगानिस्तान, इराक, जार्डन, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और ईरान शामिल हैं। इन देशों ने बच्चों और युवाओं पर पड़ने वाले मानसिक, सामाजिक और सुरक्षा संबंधी प्रभावों को देखते हुए सख्त कदम उठाए हैं।
लखनऊ में सामने आ चुके हैं कई मामले-
- 28 जून 2023, इंदिरानगर: आनलाइन गेम में रुपये गंवाने के बाद किशोर ने आत्महत्या का प्रयास किया था। परिवारजन ने उसे बचा लिया था।
- 17 सितंबर 2024, गोमतीनगर: नाबालिग ने माता-पिता के बैंक खाते से आनलाइन गेमिंग के लिए लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए थे।