यूपी कोऑपरेटिव बैंक बना देश का पहला सहकारी बैंक, जहां अब बनेंगे और अपडेट होंगे आधार कार्ड

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-यूपी कोऑपरेटिव बैंक बना देश का पहला सहकारी बैंक, जहां अब बनेंगे और अपडेट होंगे आधार कार्ड वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-यूपी कोऑपरेटिव बैंक बना देश का पहला सहकारी बैंक, जहां अब बनेंगे और अपडेट होंगे आधार कार्ड
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-यूपी कोऑपरेटिव बैंक बना देश का पहला सहकारी बैंक, जहां अब बनेंगे और अपडेट होंगे आधार कार्ड

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) ने उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड को आधार बनाने के लिए अधिकृत कर दिया है।

कोआपरेटिव बैंक देश का पहला सहकारी बैंक है, जिसे आधार कार्ड बनाने की एजेंसी नामित किया गया है। बुधवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में यूपी कोआपरेटिव बैंक में आधार सेवाओं का शुभारंभ किया।

शुरुआत में कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड की शाखाओं में आधार नामांकन, संशोधन एवं अपडेट कराए जाएंगे। दूसरे चरण में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति (पैक्स) स्तर तक इसको ले जाया जाएगा।

यूआइडीएआइ क्षेत्रीय कार्यालय के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आधार नामांकन और अपडेट के लिए लगभग 15 हजार मशीन कार्यरत हैं, जिनकी मदद से प्रतिदिन लगभग 90 हजार लोगों का आधार नामांकन और अपडेट किया जा रहा है।

कोआपरेटिव बैंक की शाखाओं में यह सुविधा शुरू होने से अब लोगों को अपने नजदीक ही आधार सेवा प्राप्त हो सकेगी। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा अधिक लाभदायक होगी।

उन्होंने बताया कि जो बच्चे पांच और 15 वर्ष के हो गए हैं और उनका अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट नहीं है तो अभिभावक जल्द इसे करा लें।

इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग जेपीएस राठौर, परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, प्रमुख सचिव, सहकारिता अजय कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-यूपी कोऑपरेटिव बैंक बना देश का पहला सहकारी बैंक, जहां अब बनेंगे और अपडेट होंगे आधार कार्ड

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending