वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- संसद के मानसून सत्र के पहले ही उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बादल काफी उमड़-घुमड़ रहे है। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के 20 के बाद शिवसेना का छह सांसदों के टूटने के बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सांसदों के टूटने को लेकर दावे और खंडन के बीच भाजपा के सहयोगी निषाद पार्टी ने भी बम फोड़ा है।
योगी आदित्यनाथ सरकार में मत्स्य विकास विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के दो दर्जन से अधिक सांसद उनके संपर्क में है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बाद मंत्रीडॉ. संजय निषाद ने भी समाजवादी पार्टी के सांसदों को लेकर बड़ा बम फोड़ा है। इससे उत्तर प्रदेश की राजनीति की हलचल तेज हो गई है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के सपा में टूट के दावे का तो अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के साथ सपा के सांसद सनातन पांडेय खंडन कर चुके हैं, अब निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद इनको विचलित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के परिवार के चार-पांच लोगों को छोड़कर बाकी सभी नेता और सांसद तो सपा छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं। जिसके बाद से ओमप्रकाश राजभर और सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच सोशल मीडिया पर वार और पलटवार का जबरदस्त दौर चल रहा है।