वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- अवैध खनन कराने और ओवरलोडिंग कराने के इल्जाम में कुशीनगर के जिला खनिज अधिकारी अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें खनिज मु्ख्यालय से संबद्ध किया गया है।
अवैध खनन की शिकायतों पर भूतत्व एवंं खनिकर्म की सचिव माला श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी और ज्येष्ठ खान अधिकारी का संयुक्त दल से जांच करायी। जिसमें अवैध खनन की पुष्टि होने पर शुक्रवार को खनिज सचिव ने कुशीनगर जिला खान अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए-
उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिये गये हैं। सचिव खनिज का कहना है कि अवैध खनन पर जीरो टालरेंस की नीति है। जहां भी अवैध खनन की शिकायत मिलेगी, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
