मौरंग व गिट्टी के बाद अब उपयोगी धातु उपलब्ध कराएगा बुंदेलखंड, महोबा में दिया गया जिरकोनियम खनन का लाइसेंस

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-मौरंग व गिट्टी के बाद अब उपयोगी धातु उपलब्ध कराएगा बुंदेलखंड, महोबा में दिया गया जिरकोनियम खनन का लाइसेंस वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-मौरंग व गिट्टी के बाद अब उपयोगी धातु उपलब्ध कराएगा बुंदेलखंड, महोबा में दिया गया जिरकोनियम खनन का लाइसेंस
दांतों को मोतियों जैसा चमकाने में अहम है जिरकोनियम धातु

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- प्रदेश के बड़े हिस्से को मौरंग, गिट्टी उपलब्ध कराने वाला बुंदेलखंड अब दातों (दंत) को मोती जैसा चमकाने और अन्य कार्य में उपयोगी जिरकोनियम (चमकदार, चांदी-धूसर रंग की धातु) भी उपलब्ध करायेगा। यहां के हरपालपुर-महोबकान्त क्षेत्र में इसका भंडार मिला है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) से गुणवत्ता पुष्टि के बाद बंगाल की एक कंपनी को जिरकोनियम खनन का लाइसेंस दिया गया है।

बुंदेलखंड में पिछले माह जिरकोनियम होने की पुष्टि हुयी थी। जिसकी केन्द्रीय खान मंत्रालय के जीएसआई से रसायनिक जांच-पड़ताल कराई गई। उसमें महोबा का जिरकोनियम भंडार उच्च गुणवत्ता वाला पाया गया। यह उच्च उष्मा प्रतिरोधी धातु है। न्यूनतम 1855 डिग्री सेल्सियस पर पिघलती है। जिसका उपयोग कई संयंत्रों, रासायनिक उद्योगों, आभूषण, रत्न तैयार करने और दंत चिकित्सा में किया जाता है।

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव माला श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य में पहली बार जिरकोनियम का भंडार मिला है। इससे राज्य सरकार को बड़ा राजस्व मिलेगा। खनन आधारित रोजगार के अवसर बढेंगे। बुंदेलखंड में निवेश भी आएगा। केन्द्र सरकार के खान मंत्रालय के क्रिटिकल व स्ट्रेटिजिक मिनरल की निविदा में बंगाल की माहेश्वरी माइनिंग कंपनी अग्रणी रही है। इसे खनन का लाइसेंस दिया गया है।

भारत के उड़ीसा, तमिलनाडु और केरल के खनिज क्षेत्रों में जिरकोनियम पाया जाता है, अब उत्तर प्रदेश चौथा राज्य होगा। सचिव ने बताया कि राज्य के मुख्य खनिजों 13 ब्लाकों के लिए नीलामी करायी गया। इसमें से 10 ब्लाक कम्पोजिट लाइसेंस व तीन ब्लाक खनन पट्टे स्वीकृत किये गये हैं।

भारत में जिरकोनियम खनन के लाइसेंस के लिए पहले केवल सरकारी कंपनियों को ही अनुमति थी, लेकिन खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 में हुए संशोधन के बाद से इसे परमाणु खनिजों की सूची से हटा दिया गया है। अब इसके लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी के साथ खान मंत्रालय की नीलामी आधारित अन्वेषण लाइसेंस (Exploration Licence) और खनन पट्टे (Mining Lease) प्रदान किए जाते हैं।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-मौरंग व गिट्टी के बाद अब उपयोगी धातु उपलब्ध कराएगा बुंदेलखंड, महोबा में दिया गया जिरकोनियम खनन का लाइसेंस

 

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending