वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- आरक्षी परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अगर परीक्षा में किसी साल्वर को पकड़ा जाता है तो उसकी संपत्ति जब्त की जा सकती है।
भर्ती बोर्ड के अपर सचिव सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ लोग आगामी परीक्षा को लेकर प्रश्न पत्रों और उसके कंटेट पर चर्चा कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के प्रविधानों के तहत इस प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। साल्वर के पकड़े जाने पर पहली बार में अधिकतम सात वर्ष की सजा और 10 लाख रुपये का जुर्माना और दूसरी बार पकड़े जाने पर आजीवन कारावास और 50 लाख से एक करोड़ रुपये ताक जुर्माने का प्रविधान है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस जिले से साल्वर के पकड़े जाने की सूचना मिलेगी वहां के विवेचक संबंधित जिलाधिकारी को आरोपित की जानकारी देगा, जिससे उसकी संपत्ति को जब्त किया जा सके।
