कानपुर की महिला को लखनऊ में बिरयानी में खिलाया गया गोमांस, मौलवी को बुलाकर मतांतरण का प्रयास

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-कानपुर की महिला को लखनऊ में बिरयानी में खिलाया गया गोमांस, मौलवी को बुलाकर मतांतरण का प्रयास

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- दोस्ती की बड़ी-बड़ी मिसालें भले ही दी जाती हैं, लेकिन कानपुर निवासी एक महिला के साथ लखनऊ की एक मित्र के साथ बेहद खराब अनुभव मिला। अब वह महिला दोस्त की बातों को याद करने के बाद सिहर सी जाती है।

कानपुर के कल्याणपुर निवासी महिला ने लखनऊ में रहने वाली सहेली पर बकरीद में घर बुला धोखे से गोमांस खिलाकर मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित दंपती अब भी उसे परेशान कर रहे है। पीड़िता ने आइजीआरएस पोर्टल के बाद मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है।
कल्याणपुर के आईआईटी नानकारी की अनीता गोस्वामी ने बताया कि उसकी बचपन की सहेली की शादी गोरखपुर में हुई थी। कुछ दिनों बाद ससुरालीजन से उसके संबंध खराब हुए तो उन्होंने उसे अपने घर में रखा था। वर्तमान में वह लखनऊ के ठाकुरगंज में रहती है। अनीता का कहना है कि सहेली ने ‍उसे बकरीद पर अपने घर लखनऊ बुलाया। 28 मई को वह बेटे व भतीजे के साथ सहेली के घर गई।

बिरयानी में खिलाया गोमांस-

रात में खाने के दौरान सहेली के पति ने अनीता से कहा कि वह अपने पति को छोड़ दे, वह विदेश में अच्छा कमाने वाले अपने मुस्लिम दोस्त से उसका निकाह करा देगा। आरोप है कि दंपती ने रात में खाने में उसे गोमांस से बनी बिरयानी खिला दी। इसके बाद उसे उल्टियां होने लगीं। अनीता के नाराज होने पर दंपती ने अपने धर्म की विशेषता बताते हुए एक मौलाना को बुला लिया। मौलाना ने कुरान की आयतें पढ़ने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपितों ने उसे जबरन पानी पिला दिया, इससे उसे चक्कर आने लगे।

जेवर चोरी का आरोप लगाकर बुला ली पुलिस-

अनीता ने बताया कि वह उनकी शिकायत पुलिस से न कर दे इसलिए आरोपितों ने अगले दिन सुबह उस पर जेवर चोरी का आरोप लगाकर पुलिस बुला ली। पुलिस उसे चौकी ले गई, जहां से बाद में छोड़ दिया। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। अगर पीड़िता शिकायत करती है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending