AKTU: 7 जुलाई को एकेटीयू का दीक्षा समारोह, स्टूडेंट स्टार्टअप अवॉर्ड भी वितरित किए जाएंगे

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-AKTU: 7 जुलाई को एकेटीयू का दीक्षा समारोह, स्टूडेंट स्टार्टअप अवॉर्ड भी वितरित किए जाएंगे

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का 24वां दीक्षा समारोह सात जुलाई को होगा। समारोह में विद्यार्थियों को स्टार्टअप अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा।

इसके लिए विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब यूपी ने प्रदेश के संबद्ध संस्थानों से आवेदन मांगे हैं। इस पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना है।

इनोवेशन हब यूपी के सीईओ महीप सिंह ने बताया कि इस वर्ष पुरस्कार की थीम “स्टूडेंट इनोवेशन फार सस्टेनेबल एंड सेल्फ-रिलायंट उत्तर प्रदेश रखी गई है। चयनित स्टार्टअप्स को एकेटीयू के दीक्षा समारोह के दौरान राज्यपाल सम्मानित करेंगी।

यह पहल छात्र-छात्राओं के नवाचार और स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है, जिससे युवा उद्यमी राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान दे सकें। इन पुरस्कार के लिए आनलाइन लाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है।

इसमें एकेटीयू से संबद्ध कालेजों के वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जिनके स्टार्टअप उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग में पंजीकृत हैं। एक स्टार्टअप अधिकतम दो श्रेणियों में आवेदन कर सकता है। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://fms.aktu.ac.in/ पर अपलोड की गई है।

पांच श्रेणी में मिलेंगे पुरस्कार-

  • डीप टेक स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड
  • वूमेन लीड स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड
  • टेक-इनोवेशन स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड
  • सस्टेनेबल एवं ग्रीन एनर्जी स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड
  • एग्रीकल्चर एंड एग्री-टेक स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड

दीक्षा समारोह के लिए सात जुलाई की तिथि तय हुई है। इसकी तैयारी के लिए आंतरिक समिति काम कर रही है। परीक्षा परिणाम जारी करने से लेकर पदक सूची, मुख्य अतिथि आदि के नाम समय से फाइनल किए जाएंगे।

प्रो. जेपी पांडेय, कुलपति, एकेटीयू

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending