लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि योग्य जमीन खरीदना हुआ और महंगा, सर्किल रेट में होगी दौ सौ प्रतिशत की बढ़ोतरी

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि योग्य जमीन खरीदना हुआ और महंगा, सर्किल रेट में होगी दौ सौ प्रतिशत की बढ़ोतरी

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- राजधानी के जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र को छोड़कर सभी 332 गांवों में कृषि योग्य जमीनों का डीएम सर्किल रेट बढ़ाने का फैसला किया है। सर्किल रेट में सौ प्रतिशत से लेकर दो सौ प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव है।

अब आपत्तियों के निस्तारण के बाद चार जून को संशोधित दरें लागू होंगी। संशोधित दरों के लागू होने के बाद जिन गांवों में डीएम सर्किल रेट पहले प्रति हेक्टेयर बीस लाख था, वहां बढ़कर 35 से 40 लाख रुपये तक हो जाएगा। एक अगस्त 2025 को लखनऊ में नया डीएम सर्किल रेट लागू हुआ था। इसमें शहर से लेकर गांव तक कृषि, आवासीय और व्यवसायिक जमीनों के सर्किल रेट में 25 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई थी। लखनऊ के मोहनलालगंज में 161 सरोजनीनगर में 52, बख्शी का तालाब में 95, मलिहाबाद में 13 और सदर क्षेत्र में छह गांवों की कृषि योग्य भूमि की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव है।

 

 

 

डीएम विशाख जी ने बताया कि एक अगस्त को जो दरें लागू की गई थीं उनमें लखनऊ विकास प्राधिकरण के विस्तारित क्षेत्र और नगर निगम सीमा में आने वाले गांवों को छोड़कर शेष सभी 332 गांवों में सर्किल रेट बढ़ाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व राकेश कुमार सिंह ने बताया कि संशोधित दरों पर दो जून तक आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि दरें बढ़ाने का फैसला दो बिंदुओं के आधार पर किया गया है।

लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार दर और डीएम सर्किल रेट के बीच काफी अंतर था। उपजिलाधिकारियों व उपनिबंधकों के सर्वे में कृषि दरों में बाजार मूल्य एवं प्रचलित सर्किल दरों में भिन्नता पाई गई, जबकि अकृषक जमीनों की बाजार दर समान पाई गई। कृषि जमीनों को चार श्रेणियों में रखते हुए दरों में संशोधन किया है। जनपदीय मार्ग के आसपास, संपर्क मार्ग, आबादी से सटी भूमि और सामान्य भूमि की श्रेणी के अनुसार दरें बढ़ाई गई हैं।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending