प्रताप सिंह बघेल प्रदेश के प्रभारी निदेशक माध्यमिक शिक्षा, अभी तक संभाल रहे थे बेसिक शिक्षा विभाग

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-प्रताप सिंह बघेल प्रदेश के प्रभारी निदेशक माध्यमिक शिक्षा, अभी तक संभाल रहे थे बेसिक शिक्षा विभाग

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

 लखनऊ- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति और माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक का कार्यभार प्रताप सिंह बघेल को सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं सभापति डॉ. महेंद्र देव का 31 मई को अंतिम कार्य दिवस था।

प्रताप सिंह बघेल को प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक का पद संभालने का आदेश सोमवार को विशेष सचिव शिक्षा कृष्ण कुमार गुप्ता ने जारी किया। प्रताप सिंह बघेल के स्थान पर अनिल भूषण चतुर्वेदी को प्रभारी शिक्षा निदेशक बेसिक के पद पर तैनात किया गया है। अनिल भूषण चतुर्वेदी इससे पहले प्रभारी निदेशक साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा के पद पर तैनात थे।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending