वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था दुरुरत रखने को लेकर लगातार गंभीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 12 नये आईपीएस अधिकारी मिलेंगे। वर्ष 2024 की यूपीएससी की परीक्षा में सफल 144 आईपीएस अधिकारियों में 12 को उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है। 2024 में उत्तर प्रदेश के 32 अफसरों का आईपीएस में चयन हुआ था।
उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों के कैडर के लिए 12 जगह थी, जिन्हें नई अधिसूचना के साथ पूरा कर लिया गया है। यूपी के कई अफसरों को बाहर के राज्य मिले हैं, सिर्फ चार को ही अपने घर का कैडर यानी उत्तर प्रदेश आवंटित किया गया है। उत्तर प्रदेश के 32 नये आईपीएस अफसर हैं, जिनको देश के अन्य राज्यों का कैडर आवंटित किया गया है।
भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित अफसरों के कैडर अलॉटमेंट का मामला लटका हुआ था। अब गृह मंत्रालय ने सोमवार को इन नये आईपीएस अफसरों को कैडर आवंटित कर दिया है। कुल 144 आईपीएस अफसरों में से एक दर्जन को उत्तर प्रदेश कैडर दिया गया है।

यूपी कैडर पाने वाले आईपीएस अफसर-
1. वैभव सिंह (हिमाचल प्रदेश) जनरल
2. प्रणय मित्तल (उत्तर प्रदेश) जनरल
3. अभिषेक अंजनी सिंह (गुजरात) जनरल
4. उत्कर्ष पाठक (उत्तर प्रदेश) जनरल
5. कशिश कालरा (दिल्ली) जनरल
6. आदित्य आचार्य (राजस्थान) जनरल
7. भरत दत्त तिवारी (उत्तराखंड) जनरल
8. कुणाल कुमार (उत्तर प्रदेश) ओबीसी
9. कुणाल यादव (उत्तराखंड) ओबीसी
10. अक्षत मांडिवाल (राजस्थान) ओबीसी
11. आर्येन्द्र कुमार (उत्तर प्रदेश) एससी
12. डिंपी राजौरा (दिल्ली) एससी।