JEE Advanced 2026 Result: लखनऊ के होनहारों ने लहराया परचम, अदिति को मिली ऑल इंडिया 3867वीं रैंक

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-JEE Advanced 2026 Result: लखनऊ के होनहारों ने लहराया परचम, अदिति को मिली ऑल इंडिया 3867वीं रैंक

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की की ओर से रविवार देर रात जेईई एडवांस्ड-2026 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। इसमें राजधानी के कई होनहार भी सफलता पाने में सफल रहे हैं।

ओजस सिंघल को ऑल ओवर इंडिया 5133 रैंक पाने में सफल हुए। उन्हें 360 में से 151 अंक मिले हैं। ऋषिथ राज रायजादा, 5670 रैंक, अभ्युदय सार्थक, 6143 रैंक, अनुज जैन को 6968 और देवस्य बंसल को 11500 रैंक मिली है।

वहीं, लखनऊ में रहकर पढ़ाई करने वाली अदिति अदिति वर्मा को ओबीसी वर्ग में ऑल ओवर इंडिया 3867 रैंक और सामान्य वर्ग में 14909 रैंक मिली है। कई अन्य अभ्यर्थी भी सफल हुए हैं।

घंटे नहीं, लक्ष्य तय करके पढ़ा-

12वीं की पढ़ाई सीएमएस गोमती नगर कैंपस-1 से की है। जेईई मेंस में 99.63 पर्सेंटाइल थे। उस हिसाब से एडवांस में तैयारी की। पहले के वर्षों के प्रश्न पत्र हल किए। इससे ये आडिया मिला कि किस प्रकार के प्रश्न आएंगे। 30 माक टेस्ट दिए।

घंटे नहीं लक्ष्य तय करके पढ़ाई की। रैंक के आधार पर आइआइटी मिल जाएगा। आगे बीटेक कोर ब्रांच में करना है। पापा डा राजषि कुमार गौड़ यूपी काउंसिल फार एग्रीकल्चर रिसर्च में डिप्टी डायरेक्टर जनरल और मम्मी ऋचा रायजादा गृहिणी हैं।
ॠषिथ राज रायजादा, 5670 रैंक

हर विषय को दी प्राथमिकता-

जेईई मेंस की तरह एडवांस्ड में भी काफी मेहनत की। मैथ्स में मेरी थोड़ी कमजोरी थी, लेकिन मैथ्स के साथ फिजिक्स और केमिस्ट्री को भी प्राथमिकता पर तैयार किया।

पुराने प्रश्न पत्र हल किए। टेस्ट सिरीज लगाई। कोचिंग की मदद भी ली। 360 में से 151 अंक मिले हैं। पापा रूबल सिंघल और मम्मी तनिमा सिंघल दोनों डाक्टर हैं। इसलिए उस क्षेत्र में न जाकर मैंने इंजीनियरिंग की राह चुनी। अगला लक्ष्य बीटेक करना है।
ओजस सिंघल, 5133 रैंक

रोज 12 घंटे की पढ़ाई-

सिद्धार्थ नगर से 12वीं के बाद मैंने लखनऊ में रहकर जेईई मेंस और एडवांस्ड की तैयारी की। कोचिंग में सुबह आठ रात आठ बजे तक ब्रेक लेकर तैयारी कराई जाती थी। फिर घर आकर उसका अभ्यास भी करती रही, जिससे चीजें आसान रहीं। रैंक के अनुसार आइआइटी मुंबई या आइआइटी कानपुर मिल जाएगा। आगे बीटेक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग करके जाब करनी है।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending