वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-
लखनऊ- नगर निगम द्वारा अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने और लाठीचार्ज के विरोध में आज भी पुराने हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी।
आगामी 26 मई तक हड़ताल के चलते कोर्ट में न्यायिक कार्य बाधित रहेंगे। ऐसे में आज भी कोर्ट आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
बीते रविवार को नगर निगम ने कचहरी और उसके आसपास बने अधिवक्ताओं के कई चैंबर तोड़ दिए थे। नगर निगम का कहना था कि यह चैंबर अवैध रूप से बने हैं। इस दौरान अधिवक्ताओं ने विरोध किया था।
पुलिस से झड़प हुई तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी के विरोध में अधिवक्ताओं ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। नतीजतन, कोर्ट में न्यायिक कार्य बाधित हो गए।
अधिवक्ताओं की मांग है कि लाठीचार्ज में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विवाद के बाद कई अधिवक्ताओं के खिलाफ वजीरगंज और कैसरबाग थाने में दर्ज मुकदमे रद्द किए जाएं।

इन मांगों को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से कोर्ट में विभिन्न प्रकार के कार्य ठप हो गए। अधिवक्ताओं ने आगामी 26 तारीख को दोबारा बैठक का ऐलान किया है।