प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित बयान से भड़की BJP, राहुल गांधी को बताया ‘भारतीय राजनीति का राहु’

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित बयान से भड़की BJP, राहुल गांधी को बताया 'भारतीय राजनीति का राहु' वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित बयान से भड़की BJP, राहुल गांधी को बताया 'भारतीय राजनीति का राहु'
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित बयान से भड़की BJP, राहुल गांधी को बताया 'भारतीय राजनीति का राहु'

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-

लखनऊ- लोकसभा में विपक्ष के नेता और स्थानीय सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन बुधवार को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हुए उन्हें गद्दार कह दिया।

राहुल ने रायबरेली में आयोजित बहुजन स्वाभिमान सभा में कहा, जब आप घर जाओगे और आरएसएस के लोग आपके सामने आकर नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की बात करें, तो उनसे साफ कहो कि आपका प्रधानमंत्री गद्दार है, आपका गृहमंत्री गद्दार है और आपका संगठन गद्दार है।

आपने देश को बेचने और संविधान को नष्ट करने का काम किया है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का राहु बताया है।

राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी आंखों के सामने संविधान पर निरंतर आक्रमण हो रहा है। हम बड़े-बड़े आयोजन करते हैं, मूर्तियों के सामने सिर झुकाते हैं, लेकिन जब हमारी आंखों के सामने महापुरुषों की विचारधारा का अपमान किया जाता है, तो हम मौन धारण कर लेते हैं। राहुल ने कहा कि डाक्टर भीमराव आंबेडकर के संविधान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) खुलकर प्रहार कर रहा है।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित बयान से भड़की BJP, राहुल गांधी को बताया 'भारतीय राजनीति का राहु'
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित बयान से भड़की BJP, राहुल गांधी को बताया ‘भारतीय राजनीति का राहु’

केंद्र सरकार ने सरकारी उपक्रमों (पब्लिक सेक्टर) का निजीकरण करके पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर दिया है, मनरेगा को बंद कर दिया है और विश्वविद्यालयों में अपने कुलपतियों को बैठा दिया है।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहा ‘गद्दार’-

रायबरेली से अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर अंगुली उठाते हुए कहा कि देश में गैस नहीं, रोजगार नहीं, युवा डिप्रेशन में हैं, प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ मेलोडी खा रहे हैं। 12 सालों में मोदी सरकार ने कोई काम नहीं किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के आर्थिक सिस्टम को उद्योगपतियों के हाथों बेच दिया है।

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी का बयान बेहद अमर्यादित, आपत्तिजनक और शर्मनाक है। लगातार मिल रही चुनावी हार और हताशा के कारण राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। यह लाचारी और कुंठा अब उनके शब्दों में बाहर आ रही है। यह कांग्रेस और राहुल गांधी की अराजकतावादी मानसिकता और उनके चरित्र को उजागर करता है।

राहुल गांधी ने केवल प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का ही नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों का अपमान किया है। इसके लिए राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी की नहीं, बल्कि एक दुश्मन देश और देशविरोधी ताकतों जैसी हो गई है। वह भारत में अराजकता फैलाना चाहते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भाषा पाकिस्तान और वहां से पोषित होने वाले आतंकवादियों के जैसी है। वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि संविधान को नष्ट करने का असली काम इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर किया था।

युवराज की टिप्पणी उनकी कुंठित और नकारात्मक सोच- योगी-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभाजन और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस के युवराज की यह अभद्र टिप्पणी उनकी कुंठित और नकारात्मक सोच को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ दिया गया यह असंसदीय बयान देश के जनमत का अपमान है। इसके लिए उन्हें पूरे राष्ट्र से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending