वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-तेज हवा और बारिश के कारण लखनऊ के पत्थरकट्टा तिराहा पर एक विशाल नीम का पेड़ गिर गया, जिससे मोहन रोड जाम हो गई। पेड़ गिरने से एक कार, मकान और बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
HighLights-
- तेज हवा-बारिश से पत्थरकट्टा तिराहा पर नीम का पेड़ गिरा।
- मोहन रोड जाम, कार और मकान को हुआ नुकसान।
- बिजली आपूर्ति बाधित, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं।
लखनऊ। शनिवार सुबह आई तेज हवा-बारिश के चलते पत्थरकट्टा तिराहा स्थित एक विशालकाय और प्राचीन नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क व एक मकान के बाहरी हिस्से पर गिर गया। पेड़ गिरने से मोहान रोड पूरी तरह जाम हो गया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
उखड़ा पेड़ मोहान रोड और राजाजीपुरम सेक्टर-11 निवासी अशोक साहू के मकान के बाहरी हिस्से पर जा गिरा, जिससे मकान को भी नुकसान पहुंचा। वहीं सड़क किनारे खड़ी सुनील की ब्रेजा कार (यूपी-32 पीएफ 0711) पेड़ की चपेट में आ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा सड़क किनारे लगे कई सब्जी के ठेल भी पेड़ गिरने से टूट गए।
कई बिजली के तार भी टूट गए-

तेज हवा और पानी के कारण गिरा पेड़। घटना के दौरान कई बिजली के तार भी टूट गए, जिससे पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। पेड़ सड़क पर गिरने से मोहान रोड पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही सआदतगंज वार्ड पार्षद शिव कुमार यादव ‘गुड्डू’ मौके पर पहुंचकर नगर निगम के उद्यान विभाग और बिजली विभाग को सूचना देकर राहत कार्य शुरू कराने की पहल की।
Share this:
- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Click to share on X (Opens in new window) X
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Click to share on Threads (Opens in new window) Threads
- Click to share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
- Click to share on Instagram (Opens in new window) Instagram
