यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस के तेवर सख्त, इमरान मसूद बोले- ऐसे चुनाव लड़ने का क्या फायदा

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज– यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस के तेवर सख्त, इमरान मसूद बोले- ऐसे चुनाव लड़ने का क्या फायदा वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज– यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस के तेवर सख्त, इमरान मसूद बोले- ऐसे चुनाव लड़ने का क्या फायदा
बाएं से सपा प्रमुख अखिलेश यादव व कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज–

लखनऊ- यूपी चुनाव में बसपा से गठबंधन की संभावना पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मायावती कोई छोटी नेता नहीं हैं। गठबंधन का फैसला उन्हें करना है।

कांग्रेस के 60 सीटों पर समझौते के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘फिर हमारे चुनाव लड़ने का क्या मतलब है? हमें पार्टी का वजूद कायम रखना है और उसे मजबूत बनाना है।’

सपा के घोषणापत्र लॉन्च के निमंत्रण पर मसूद ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उम्मीदवारों की सूची और घोषणापत्र सपा का है, इसलिए यह सवाल उसी से पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन में आमतौर पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज– यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस के तेवर सख्त, इमरान मसूद बोले- ऐसे चुनाव लड़ने का क्या फायदा
बाएं से सपा प्रमुख अखिलेश यादव व कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि लड़ाई भाजपा को सत्ता से हटाने की है। सपा गठबंधन धर्म नहीं निभा रही। गठबंधन में सहयोगी होता है, भिखारी नहीं। गठबंधन में प्रत्याशियों की साझा सूची जारी होती है, एकल नहीं। सपा को यह बताना चाहिए कि उसे भाजपा से लड़ना है या फिर कांग्रेस से।

सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच दो दौर की वार्ता होने के बाद भी सपा अभी तक कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटें ही देने पर सहमत हुई है। इनमें से भी 22 सीटों पर भाजपा की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है। 26 सीटों पर गठबंधन करने को लेकर कांग्रेस नेता एकमत नहीं है।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending