बसपा MLA उमाशंकर सिंह के निधन पर राजनीतिक गलियारे में शोक, CM योगी सहित कई नेताओं ने जताया दुख

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- बसपा MLA उमाशंकर सिंह के निधन पर राजनीतिक गलियारे में शोक, CM योगी सहित कई नेताओं ने जताया दुख वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- बसपा MLA उमाशंकर सिंह के निधन पर राजनीतिक गलियारे में शोक, CM योगी सहित कई नेताओं ने जताया दुख
उमाशंकर सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारे में गहरा शोक व्याप्त है।

उनके निधन पर सीएम योगी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रशंसकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सीएम योगी ने लिखा, ‘प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- बसपा MLA उमाशंकर सिंह के निधन पर राजनीतिक गलियारे में शोक, CM योगी सहित कई नेताओं ने जताया दुख
उमाशंकर सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख
  • जनपद बलिया के रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।  ॐ शांति।

    सतीश महाना ने शोक व्यक्त किया-

    विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी गहरा दुख जताया है। शोक संदेश में कहा कि उनका निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और अपने क्षेत्र के विकास तथा जनता के हितों के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य किया। उनकी सादगी, सहजता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें सदैव स्मरणीय बनाए रखेगी।

    अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा- अत्यंत दुखद-

    अखिलेश ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा- ‘अत्यंत दुखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि!’

    मायावती ने जताया दुख-

    उमाशंकर के निधन पर बसपा प्रमुख मायावती ने शोक संवेदना जताते हुए लिखा, ‘बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह की आज शाम लम्बी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान देहान्त हो जाने की खबर अति-दुखद है।’

    ‘उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है। उनका पूरा परिवार बी.एस.पी. परिवार की तरह है तथा उनके परिवार के सभी लोग मुझे बड़ी बहन की तरह ही पूरा आदर-सम्मान देते हैं।’

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending