वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- पाइप लाइन के रखरखाव के कारण 18 जून से 20 जून के बीच गोमतीनगर के विपुल खंड में पाइप्ड नेचुरल गैस पीएनजी की आपूर्ति ठप रहेगी। आपूर्ति बाधित होने के कारण करीब आठ हजार कनेक्शन धारकों पर असर पड़ेगा। लखनऊ में पीएनजी की आपूर्ति करने वाली ग्रीन गैस लिमिटेड का कहना है कि उपकरणों को अपग्रेड करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
सिस्टम अपग्रेड करने के लिए रोकी जाएगी आपूर्ति-
सिस्टम अपग्रेड होने के बाद आपूर्ति और बेहतर होगी। गुरुवार को करीब दस बजे से वहां पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके चलते सप्लाई रोक दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि प्रयास होगा कि 48 घंटे में सिस्टम को अपग्रेड करके सप्लाई बहाल कर दी जाए।
विपुल खंड के अलावा सभी जगहों पर पहले की तरह आपूर्ति जारी रहेगी। स्थानीय लाेगों का कहना है कि पहले ही एलपीजी का संकट है और अगर पीएनजी भी बंद हो गई तो रसोई में चूल्हा कैसे जलेगा।
