सावन के अंतिम सोमवार पर ‘हर-हर महादेव’ की गूंज, लोधेश्वर मंदिर में दो लाख कावड़ियों ने किया जलाभिषेक

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- सावन के अंतिम सोमवार पर 'हर-हर महादेव' की गूंज, लोधेश्वर मंदिर में दो लाख कावड़ियों ने किया जलाभिषेक वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- सावन के अंतिम सोमवार पर 'हर-हर महादेव' की गूंज, लोधेश्वर मंदिर में दो लाख कावड़ियों ने किया जलाभिषेक
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- सावन के अंतिम सोमवार पर 'हर-हर महादेव' की गूंज, लोधेश्वर मंदिर में दो लाख कावड़ियों ने किया जलाभिषेक

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

बाराबंकी- सावन के अंतिम सोमवार को पूरा जनपद शिवमय हो गया। हर-हर बम-बम के नारों से गूंजते हुए लाखों कावड़िए श्री लोधेश्वर महादेव सहित जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचे।

लोधेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगीं। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक अब तक करीब डेढ़ लाख से ज्यादा कावड़िए यहां जलाभिषेक कर चुके हैं। लखनऊ, कानपुर, हरदोई, उन्नाव, जालौन सहित दूर-दराज के जिलों से भी शिवभक्त यहां पहुंचे हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, पीएसी और स्वयंसेवक लगातार ड्यूटी पर तैनात हैं।

कावड़ियों के लिए मंदिर तक जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह भंडारे और सेवा शिविर लगाए गए हैं। शहर के असनी मोड़ और कोतवाली के पास लगे सेवा शिविरों में रातभर श्रद्धालुओं को चाय-नाश्ते के साथ प्राथमिक उपचार की सुविधा भी दी गई।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- सावन के अंतिम सोमवार पर 'हर-हर महादेव' की गूंज, लोधेश्वर मंदिर में दो लाख कावड़ियों ने किया जलाभिषेक
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- सावन के अंतिम सोमवार पर ‘हर-हर महादेव’ की गूंज, लोधेश्वर मंदिर में दो लाख कावड़ियों ने किया जलाभिषेक

लोधेश्वर महादेव में काशी विश्वनाथ जैसा भव्य कॉरिडोर बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य देखकर कावड़िए काफी उत्साहित नजर आए। उनका कहना था कि अब श्रीलोधेश्वर धाम की पहचान और बढ़ेगी।

सावन के अंतिम सोमवार को सिरौली गौसपुर के कुंतेश्वर महादेव, सिद्धौर के सिद्धेश्वर महादेव, हैदरगढ़ क्षेत्र के औसानेश्वर, रासनेहीघाट के बुढ़वा बाबा शिव मंदिर,शहर के नागेश्वर, कैलाश आश्रम, धनोखर और लखपेड़ा बाग के शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सभी जगह जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना का दौर चला।

हर शिवभक्त की यही कामना रही कि सावन के अंतिम सोमवार को भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर वह अपनी मनोकामना पूर्ण करे।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending