बाराबंकी में चलती कार में लगी आग, सेंट्रल लॉक नहीं खुला और चालक की जलकर मौत

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- बाराबंकी में चलती कार में लगी आग, सेंट्रल लॉक नहीं खुला और चालक की जलकर मौत वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- बाराबंकी में चलती कार में लगी आग, सेंट्रल लॉक नहीं खुला और चालक की जलकर मौत
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- बाराबंकी में चलती कार में लगी आग, सेंट्रल लॉक नहीं खुला और चालक की जलकर मौत

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

बाराबंकी- जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर मोड़ के पास रविवार को चलती कार में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। चलती कार में अचानक आग लगने से विजय नगर के राज नारायण वर्मा की कार के अंदर जलकर मौत हो गई।

राज नारायण वर्मा की कार में अचानक लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके कारण कार का सेंट्रल लॉक भी नहीं खुला। लॉक नहीं खुलने के कारण कार में फंसे वर्मा बाहर नहीं निकल सके और जलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचनी पर पहुंची फारेंसिक टीम की मौजूदगी में दमकल टीम ने जद्दोजहद कर लॉक गेट को खोलकर शव बाहर निकाला।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- बाराबंकी में चलती कार में लगी आग, सेंट्रल लॉक नहीं खुला और चालक की जलकर मौत
वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- बाराबंकी में चलती कार में लगी आग, सेंट्रल लॉक नहीं खुला और चालक की जलकर मौत

सफदरगंज  के बरियारपुर के मूल निवासी राजनारायण वर्मा स्टांप वेंडर थे। वह अपनी पत्नी बबिता पुत्र आयुष के साथ कोतवाली नगर के विजयनगर मुहल्ले में रहते थे। अधिकतर रविवार को अवकाश के दिन अपनी बीमार मां से मिलने गांव जाते थे। रविवार सुबह भी वह मां के पास जा रहे थे। पहले बघौरा चौराहे पर भाईयों की दुकान पर कुछ देर रुके, इसके बाद घर की ओर चल दिए।

भाईयों की दुकान से करीब 300 मीटर ही उनकी कार रुकी और उसमें से अचानक धुंआ निकलने लगा। आसपास लोगों ने पानी डालकर बुझ़ाना शुरू कर दिया। उस समय किसी को यह जानकारी नहीं थी कि कार में कोई है भी, क्योंकि अंदर बहुत धुंआ भर गया था। खासी मशक्कत के बाद जब आग बुझी और कांच गलकर गिरा तो अंदर का दृष्य देख लोगों के होश उड़ गए। तब तक चौराहे से राज नारायण के भाई-भतीजे आ गए।

राज नारायण पूरी तरह जल चुके थे हाथ व पैर की हड्डियां तक बाहर आ गई थीं। पीआरवी, फिर एसओ सफदरगंज अमर चौरसिया इसके बाद सीओ सदर आलोक पाठक पहुंचे और फारेंसिट टीम को बुलाया गया, तब तक दमकल टीम पहुंच चुकी थी।

सीएफओ अनिमेष सिंह ने बताया कि कार का गेट तोड़कर शव बाहर निकाला जा सका, क्योंकि कार  सेंट्रल लॉक थी। आग बैट्री, कंट्रोल पैनल व एसी में एक साथ शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। अचानक लगी भीषण आग और लाक गेट को वह नहीं खोल सके और धुंआ के कारण वह अचेत हो गए, जिससे उनकी जलकर मौत हो गई। इस प्रेट्रोल कार का 2012 में पंजीयन हुआ था।

चेन्नई में पुत्री-

मृतक के सबसे बड़े भाई अमरनाथ ने बताया कि वह भी शहर में रहते हैं। गांव में मां रामा देवी और सबसे छोटा भाई नंद किशोर रहता है। मंझले भाई राज नारायण का पुत्र उनके साथ रहता है जबकि इकलौती पुत्री सोमली का विवाह हो गया है और वह चेन्नई में है। जो जानकारी के बाद निकल चुकी है।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending