एक्सीडेंट हुआ फेल तो सांप से कटवाया: 11 महीने के प्यार में पति की हत्या, मेरठ अतुल हत्याकांड में एक और खुलासा

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- एक्सीडेंट हुआ फेल तो सांप से कटवाया: 11 महीने के प्यार में पति की हत्या, मेरठ अतुल हत्याकांड में एक और खुलासा वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- एक्सीडेंट हुआ फेल तो सांप से कटवाया: 11 महीने के प्यार में पति की हत्या, मेरठ अतुल हत्याकांड में एक और खुलासा
दामिनी और अतुल। इंसेट में सांप।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

मेरठ:- सात साल पहले दामिनी की शादी अतुल से नहीं हो पाई थी, लेकिन जब यह पता चला कि अतुल के परिवार के पास 36 बीघा जमीन है, तब दामिनी के परिवार ने शादी के लिए सहमति दे दी। शादी के बाद दामिनी ने स्कूल खोलने की शर्त रखी।

अतुल ने 20 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर हस्तिनापुर में बिल्डिंग ली और प्ले स्कूल खोला, जिसमें दामिनी को प्रिंसिपल बना दिया गया। अतुल स्कूल के अन्य कामों के साथ-साथ विद्या प्रकाशन में नौकरी भी करता था।
इस दौरान दामिनी बहसूमा के भंडौरा में अपने परिवार के साथ रहती थी और रोज तुषार पायला के साथ कार में स्कूल जाती थी। इसी बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और 11 महीने पहले उनका प्यार हो गया।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- एक्सीडेंट हुआ फेल तो सांप से कटवाया: 11 महीने के प्यार में पति की हत्या, मेरठ अतुल हत्याकांड में एक और खुलासा
दामिनी और अतुल। इंसेट में सांप

तुषार की पत्नी को भी उसके और दामिनी के प्रेम संबंध के बारे में थी जानकारी-

दामिनी ने पूछताछ में बताया कि तुषार ने अपनी पत्नी से तलाक लेकर शादी का प्रस्ताव रखा था। तुषार की पत्नी को भी इस संबंध की जानकारी हो गई थी, लेकिन तुषार ने उसे डांटकर चुप करा दिया। तुषार ने दामिनी को हस्तिनापुर में रहने की सलाह दी।

दामिनी ने परिवार को बताया कि ज्योतिषी ने कहा कि उसे चार साल परिवार से अलग रहना पड़ेगा, जिसके बाद परिवार ने भी सहमति दे दी।

हस्तिनापुर में आने के बाद, तीन महीने पहले दामिनी ने अतुल की हत्या की योजना बनाई। उसने पहले अतुल को एक्सीडेंट से मारने का प्रयास किया, लेकिन हेलमेट के कारण वह बच गया। दामिनी ने तब भी पुलिस को सूचना देने से रोका।

सांप की तलाश में सोनू और उदय को दिए गए 20 हजार-

17 अप्रैल 2025 को अकबरपुर सादात में रविता ने अपने प्रेमी अमनदीप के साथ मिलकर पति अमित की हत्या के लिए सांप का उपयोग किया था। रविता और अमनदीप ने अमित का गला दबाकर सांप छोड़ा था, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना बहसूमा में चर्चा का विषय बनी।

अतुल पंवार के चले जाने पर तुषार पायला को अक्सर घर बुला लेती थी दामिनी-

दामिनी और तुषार ने इसी तरह की योजना बनाते हुए अतुल की हत्या करने का निर्णय लिया। उन्होंने सांप से कटवाने का फैसला किया। इसके लिए सोनू और उदय को करैत सांप ढूंढने के लिए तीन महीने से लगाया गया था। दोनों तुषार के दोस्त थे और शराब पीते थे। सांप की तलाश के लिए तुषार ने दोनों को बीस हजार की रकम दी थी। इसके बाद, सात जुलाई को सांप को स्कूल में रखा गया और गुरुवार को अतुल पंवार पर छोड़ दिया गया।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending