‘भाजपा सरकार में कमीशनखोरी बढ़ी, भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूटे’, अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-'भाजपा सरकार में कमीशनखोरी बढ़ी, भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूटे', अखिलेश यादव का बड़ा आरोप वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-'भाजपा सरकार में कमीशनखोरी बढ़ी, भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूटे', अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

 लखनऊ- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गए हैं।

इस सरकार में हर दिन भ्रष्टाचार की नई-नई कहानियां देखने और सुनने को मिल रही है। कहीं पानी की टंकिया टूट रही हैं तो कहीं पुल टूट रहे हैं।

कमीशनखोरी और बजट की लूट के कारण कोई भी काम मानक और गुणवत्ता के अनुसार नहीं हो रहा है। हर जगह बजट की लूट चल रही है।

उन्होंने जारी बयान में कहा है कि ताजा मामला कानपुर के घाटमपुर में चार साल पहले बने ओवरब्रिज का है। 46 करोड़ की लागत से बने ओवर ब्रिज में दरारें आ गई हैं। जल जीवन मिशन से लेकर सड़कों के निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-'भाजपा सरकार में कमीशनखोरी बढ़ी, भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूटे', अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला।

 

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending