वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- अलीगंज में बिल्डिंग में आग लगने की घटना से एलडीए एक बार सवालों के घेरे है। जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसके आसपास की बिल्डिंग की असुरक्षित है। अलीगंज सेक्टर डी का यह इलाका आवासीय है लेकिन वहां पर अब ऊंचे भवन खड़े हो गए हैं और अगर आग लग जाए तो किसी का बचना आसान नहीं है।
घटना स्थल से आसपास नजर दौड़ाई तो कई अन्य शिक्षण संस्थान भी आग के मुहाने पर नजर आए। कई कोचिंग भी चल रही है। पास में ही हनुमंत कांपलेक्स में भूतल में कोआपरेटिव बैंक तो दूसरे और तीसरे फ्लोर यूएनआइ परीक्षा आइएएस चल रही। यहां आग से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। आगे बढ़ने पर नीचे तो गोपाल किराना स्टोर का बोर्ड लगा है लेकिन कई मंजिला भवन खड़ा हो रहा है।

कोचिंग सेंटर चल रहे हैं लेकिन आग लगी तो फिर होगा हादसा-
आवासीय क्षेत्र में यह निर्माण एलडीए अभियंताओं की मिलीभगत से चल रहा है। अगर यह भवन तैयार हो जाएगा और कभी आग लगी तो कोई बाहर नहीं निकल पाएगा। कुछ आगे बढ़े तो संभवतः आइएएस कोचिंग का बोर्ड लगा है। चार मंजिला इस बिल्डिंग में ऊपर के फ्लोर पर कोचिंग चलती है लेकिन आग से सुरक्षा के कोई उपाय नहीं आए। भूतल पर बिजली के खुले तारों से साफ है कि इस बिल्डिंग में भी किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

बिना सुरक्षा मानकों और पार्किंग के बिल्डिंग खड़ी हो रही है। कपूरथला चौराहे से घटना स्थल के बीच एक दर्जन से अधिक निर्माण हो गए हैं या हो रहे हैं, जहां नियमों की अनदेखी की जा रही है। कपूरथला मार्ग पर तो आवासीय क्षेत्र में ऊंचे भवन बन रहे हैं, जहां बेसमेंट के लिए बनाई गई सीढ़ियां ही बता रही हैं कि वहां पर सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी की जा रही है।
हरे रंग की पॉलिथीन से उसे ढका गया है। यहां हर कुछ दूरी पर निर्माण होता दिख जाएगा। यहां से निकलने वाले हर किसी की नजर इन अवैध निर्माणों पर जा रही है लेकिन एलडीए के अधिकारी इन निर्माणों से अनजान हैं।