पंकज चौधरी के दिल्ली दौरे से यूपी भाजपा में बड़े बदलाव की अटकलें तेज, रिपीट हो सकते हैं दो महामंत्री

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-पंकज चौधरी के दिल्ली दौरे से यूपी भाजपा में बड़े बदलाव की अटकलें तेज, रिपीट हो सकते हैं दो महामंत्री वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-पंकज चौधरी के दिल्ली दौरे से यूपी भाजपा में बड़े बदलाव की अटकलें तेज, रिपीट हो सकते हैं दो महामंत्री
यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचने पर संगठन में बड़े बदलावों की चर्चा अचानक फिर तेज हो गई। उन्होंने भी ‘बहुत जल्द’ और जून के अंदर टीम घोषित करने की बात मानी है।

चर्चा है कि दो महामंत्री अपना पद बचाने में सफल हो रहे हैं। वहीं, चुनावी वर्ष देखते हुए प्रदेश की टीम का आकार बड़ा रखा जाएगा।

मंगलवार को पंकज चौधरी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ नई दिल्ली लौट गए। बताया जा रहा है कि इसी बीच वो राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलकर प्रदेश इकाई की घोषणा 25 जून के इर्द गिर्द कर देंगे।

नामों पर सहमति बन चुकी है। पहले एक महामंत्री को दोबारा अवसर मिलने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब इस क्लब में दो नाम (एक पूर्वांचल एवं एक ब्रज क्षेत्र) से जुड़ गए हैं। पदाधिकारियों ने भी माना है कि चुनाव की वजह से प्रदेश की टीम पहले से बड़ी होगी। महिलाओं की भूमिका में बड़ा बदलाव तय है।

प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत पूर्व राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, लालगंज सुरक्षित सीट से पूर्व सांसद नीलम सोनकर, गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल व महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कानपुर की कमलावती सिंह के स्थान पर नए चेहरों को दायित्व दिए जाने की चर्चा है।

पूर्व सांसद एवं प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत के चुनाव लड़ने की संभावनाओं को देखते हुए उनकी जगह महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य को संगठन में जगह मिल सकती है।

प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को राष्ट्रीय टीम में भेजने की चर्चा है। इसी के साथ ही छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की ताजपोशी होगी, जिनके नेतृत्व में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मरण में आयोजित कार्यक्रम संपन्न होगा।संगठन घोषित हुआ तो उन्हें जुलाई में पार्टी मैदान में उतार देगी।

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-पंकज चौधरी के दिल्ली दौरे से यूपी भाजपा में बड़े बदलाव की अटकलें तेज, रिपीट हो सकते हैं दो महामंत्री

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending