UP में आंधी-बारिश और वज्रपात से चार की मौत, अब चार-पांच दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-UP में आंधी-बारिश और वज्रपात से चार की मौत, अब चार-पांच दिन ऐसा ही रहेगा मौसम वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-UP में आंधी-बारिश और वज्रपात से चार की मौत, अब चार-पांच दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
UP में अचानक मौसम ने ली करवट।

HighLights

  1. आंधी, बारिश और वज्रपात से प्रदेश में चार मौतें हुईं।
  2. मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिन बारिश का अलर्ट दिया।
  3. तापमान में गिरावट और 20 जून तक मानसून की उम्मीद।
    वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-UP में आंधी-बारिश और वज्रपात से चार की मौत, अब चार-पांच दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
    UP में अचानक मौसम ने ली करवट।

     लखनऊ-प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आंधी, बारिश और वज्रपात से जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    देवरिया में वज्रपात की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उरई के कोटरा क्षेत्र में खेत में मवेशी चरा रहे दो युवक बिजली गिरने से झुलस गए, जिनमें 32 वर्षीय गोविंद की मौत हो गई। अलीगढ़ में आंधी के दौरान सीमेंट फैक्ट्री के एक सिक्योरिटी गार्ड की बैरियर गिरने से जान चली गई, जबकि बरेली में तेज आंधी के दौरान सोलर पैनल गिरने से घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया |

    गुरुवार को गोरखपुर, मेरठ समेत 52 शहरों में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश हुई। बरेली में 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली, जबकि रामपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, झांसी, हमीरपुर, महोबा और औरैया में भी बारिश दर्ज की गई।

    फर्रुखाबाद में 19 बिजली के खंभे टूट गए, जबकि कानपुर देहात में 200 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। अलीगढ़ में 402 खंभे और 61 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए।मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्री-मानसून गतिविधियां तेज होंगी।

    16 जून तक प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में ओलावृष्टि तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग का अनुमान है कि मानसून 20 जून के आसपास प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending