लखनऊ के आरटीओ संजय कुमार तिवारी सहित नौ का ट्रांसफर, दो एआरटीओ भी इधर से उधर

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ के आरटीओ संजय कुमार तिवारी सहित नौ का ट्रांसफर, दो एआरटीओ भी इधर से उधर

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मियों के तबादले के दौर में शुक्रवार देर रात परिवहन विभाग के अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया। तबादले के क्रम में नौ आरटीओ और दो एआरटीओ का ट्रांसफर किया गया है।

संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रशासन लखनऊ संजय कुमार तिवारी का आगरा तबादला किया गया है। संजय कुमार तिवारी ने 30 जून 2024 में लखनऊ के आरटीओ प्रशासन का चार्ज लिया था। तिवारी मीरजापुर से लखनऊ आए थे।
तिवारी इससे पहले लखनऊ कार्यालय में एआरटीओ प्रशासन, सीनियर एआरटीओ प्रवर्तन के अलावा पूर्व में रायबरेली और कानपुर परिवहन कार्यालयों में भी कार्यरत थे।

संजय कुमार तिवारी के स्थान पर आगरा के आरटीओ प्रशासन को लाया गया है। अरुण कुमार वार्ष्णेय अब आरटीओ प्रशासन लखनऊ का चार्ज लेंगे। प्रदेश नौ आरटीओ व दो एआरटीओ का ट्रांसफर किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending