वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) प्रबंधन ने औपचारिक रूप से ऋषभ पंत के कप्तान को पद छोड़ने की घोषणा की है। ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया और उनके इस अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
एलएसजी प्रबंधन ने इसके साथ ही कप्तान के रूप में ऋषभ पंत के योगदान की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व और टीम के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया है। एलएसजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा कि ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से इस संबंध में संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
मूडी ने कहा कि ऐसे निर्णय लेना कभी आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। अब हमारा ध्यान सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम के सामूहिक पुनर्निर्माण और पुनर्गठन पर है।
ऋषभ पंत के लिए हाल ही में समाप्त हुआ आईपीएल 2026 का सीजन बहुत निराशाजनक रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें भारी रकम (27 करोड़ रुपये) में खरीदा था, लेकिन टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। पंत के खराब प्रदर्शन, कप्तानी के दबाव और भविष्य की योजनाओं को लेकर टीम प्रबंधन (टॉम मूडी) ने कप्तान बदलने जैसे कड़े फैसले लेने के संकेत दिए थे।
LSG ने 19वें सीजन में 14 मैच खेले और सिर्फ 4 में जीत दर्ज की, जिससे टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही। पंत के बल्ले से पूरे सीजन में 312 रन ही निकले।
पंत की कप्तानी में टीम का घरेलू मैदान (इकाना) पर भी टीम का रिकॉर्ड खराब रहा। लखनऊ में लगातार आठ मैच हारने और लगातार हार झेलने के बाद, पूर्व दिग्गजों ने भी माना है कि कप्तानी के दबाव में उनका स्वाभाविक आक्रामक खेल प्रभावित हो रहा है। फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने खराब सीजन के बाद कहा है कि टीम के नेतृत्व (लीडरशिप) को लेकर भविष्य में बहुत गंभीरता से बड़े फैसले होंगे।
खराब फॉर्म और कप्तानी के फैसलों पर उठते सवालों के बीच बीसीसीआई ने पंत को टेस्ट टीम की उपकप्तानी से हटाने की भी हटाया है। ताकि उन्हें बिना किसी दबाव के खुलकर खेलने की आजादी दी जा सके।
