वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर देश और दुनिया में रहने वाले मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने सभी लोगों के सुख, शांति और खुशहाली की कामना की है। एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सभी पर्व और त्योहार शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाए जाने चाहिए। इससे देश और प्रदेश में विकास तथा लोगों की तरक्की के लिए पूरी ऊर्जा और संसाधनों का सही उपयोग हो सकेगा।
अपने शासनकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में उनकी सरकारों ने हमेशा कानून द्वारा कानून का राज स्थापित करने का काम किया। दावा किया कि उनकी सरकार सर्वसमाज हित और सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना के साथ काम करने वाली रही है।
