लखनऊ के स्कूल में होता है मतांतरण, जालौन ले बस से लाए जा रहे थे 30 ग्रामीणों; एक गिरफ्तार

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-लखनऊ के स्कूल में होता है मतांतरण, जालौन ले बस से लाए जा रहे थे 30 ग्रामीणों; एक गिरफ्तार

वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज- 

लखनऊ- जालौन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की सूचना पर पुलिस ने बुधवार रात प्राइवेट बस से लखनऊ जाए जा रहे 30 ग्रामीणों को छुड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में जालौन में सिरसा कलार निवासी विवेक कुमार दोहरे को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपित फरार हैं।

तीनों के खिलाफ विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित ग्रामीणों को लखनऊ के उतरेटिया में आयोजित प्रार्थना सभा में ले जा रहा था।

कुठौंद थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि विहिप कार्यकर्ताओं की सूचना पर बुधवार रात करीब नौ बजे कस्बे में एक प्राइवेट बस को रोका गया। बस में 30 महिला और पुरुष सवार थे। पूछताछ के दौरान सभी ग्रामीणों ने मतांतरण की बात से इन्कार किया, लेकिन बस में सवार तीन महिलाओं के पास इसाई मत से जुड़ी धार्मिक पुस्तकें मिलीं।

इसके बाद पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया और सभी ग्रामीणों को निजी साधनों से उनके घर भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित विवेक कुमार दोहरे ने पूछताछ में बताया कि वह सभी लोगों को लखनऊ के उतरेटिया में होने वाली प्रार्थना सभा में ले जा रहा था। मामले में ग्राम ऊद निवासी मोहित चौधरी और अमित को भी नामजद किया गया है, जो घटना के बाद से फरार हैं। उनकी तलाश के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

विहिप के प्रखंड अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि कुठौंद क्षेत्र के गांव ऊद, सिरसा कलार और आसपास के इलाकों में कुछ लोग गरीब ग्रामीणों को पैसों और अन्य प्रलोभन देकर प्रार्थना सभाओं में ले जाने का काम कर रहे हैं। संगठन को आशंका थी कि इन सभाओं में लोगों का मतांतरण कराया जाता है। सूचना मिलने के बाद विहिप कार्यकर्ताओं ने बस पर नजर रखी और पुलिस को जानकारी दी।

सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि प्रार्थना सभा के आयोजन और वहां लाए जाने वाले लोगों के बीच क्या संबंध है।

स्कूल में चलती है सभा, रविवार को भीड़-

इस मामले में जब  टीम ने लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में पड़ताल की तो सामने आया कि सेंट जॉन वैनी स्कूल के प्रांगण में रविवार को नियमित प्रार्थना सभा आयोजित होती है। आसपास के लोगों के मुताबिक यहां हर सप्ताह बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं।

पास में दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि सभा में पीजीआइ अस्पताल की कुछ नर्सें भी आती हैं और केरल से जुड़े कुछ लोग कार्यक्रम संचालित करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले यहां कम भीड़ होती थी, लेकिन धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ती चली गई और अब सैकड़ों लोग पहुंचने लगे हैं। बीच में एक-दो बार विवाद भी हुआ था, लेकिन मामला शांत होने के बाद किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

🏠
Home
ℹ️
About
🖼️
Images
🔥
Trending