वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज-
लखनऊ- अयोध्या के भाजपा युवा मोर्चा जिला कमेटी सदस्य शिवम सिंह की लखनऊ में हत्या कर दी गई। लखनऊ के जलवा क्लब के बाहर सिगरेट पीने को लेकर रविवार देर रात कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद शिवम के साथ मारपीट की गई। लखनऊ में विभूतिखंड पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरु कर दी है।
शिवम सिंह के भाई सौरभ सिंह ने बताया कि भाई अपने दोस्तों के साथ जलवा क्लब आया था। क्लब के सामने सिगरेट पीने के लिए विवाद हो गया। उन लोगों ने पिटाई कर घायल कर दिया, उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सौरभ सिंह ने बताया भाई की ईंट-पत्थर मारकर हत्या कर दी है। विवाद सिगरेट को लेकर हुआ।
शिवम सिंह से पहले कुछ युवकों ने सिगरेट मांगी तो उन्होंने सिगरेट दे दिया। दोबारा सिगरेट मांगने पर उन्होंने कहा सुनी कर दी। इसके बाद शिवम ने अपने दोस्त को बुलाया। कुछ देर बाद युवक सिगरेट मांगने वाले वापस आ गए और कठौता झील के पास उनपर ईंट से हमला कर दिया, जिससे शिवम की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अयोध्या के शिवम सिंह अपने दोस्तों निलेश और जीशान के साथ पार्टी करने लखनऊ आए थे। बुधवार देर रात जलवा क्लब के सामने सिगरेट पीने को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने शिवम की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल शिवम मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। घटना के बाद शिवम के मोबाइल से उनके भाई सौरभ सिंह को सूचना दी गई। सूचना पाकर परिवार के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। अस्पताल में बेड खाली न होने के कारण उन्हें गोमतीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गई। मंगलवार देर शाम पीड़ित भाई सौरभ सिंह ने विभूतिखंड थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह का कहना है रविवार देर रात जलवा क्लब में पार्टी खत्म होने के बाद सभी बाहर निकले थे। इस दौरान एक गुमटी पर खड़े होकर सिगरेट ले रहे थे। तभी वहां बाइक सवार तीन लड़के आए। उन्होंने भी सिगरेट मांगी। इस पर शिवम ने एक सिगरेट दे दी। लड़के और मांगने लगे तो विवाद होने लगा। इसके बाद सब वहां से निकल गए। शिवम ने अपने एक परिचित आशीष नाम के व्यक्ति को कॉल करके झगड़े की जानकारी दी। इस पर उन्होंने विवाद खत्म करके घर जाने के लिए कहा। कठौता झील के पास पहुंचकर शिवम अपने साथियों के साथ रुका था। तभी वह लड़के फिर पहुंच गए और ईंट पत्थर चलने लगे। तभी वहां से शिवम के साथी भागने लगे। नीलेश और शिवम कार में बैठने लगे। तभी एक ईंट शिवम के सिर पर लग गया। जिससे बेसुध होकर गिर गया और नीलेश गाड़ी लेकर भाग निकला। आधे घंटे तक पड़े रहने के बाद एक राहगीर की नजर पड़ी तो उसने एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद परिवार के लोग निजी अस्पताल में लेकर चले गए। वहां पर बुधवार रात 12 बजे युवक की मौत हो गई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को चिन्हित कर रही है। एक आरोपी चिन्हित हो गया है।
सौरभ सिंह पुत्र स्व. भगवती सिंह निवासी रामनगर धौरहरा थाना रौनाही जनपद अयोध्या ने 26 मई को रात करीब 12 बजे तहरीर दी थी कि उनका भाई शिवम सिंह उम्र करीब 28 वर्ष 25-26 मई की देर रात मित्रों के साथ वाहन संख्या UP42 BR0560 (वर्ना) से लखनऊ आया था। शिवम सिंह को दिनांक 26 मई सुबह करीब चार बजे लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास गंभीर रूप से घायलावस्था में पाया गया, जिसे KNS हॉस्पिटल, पत्रकारपुरम, गोमतीनगर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार ICU में चल रहा था। जहां 27 मई देर रात उपचार के दौरान घायल शिवम सिंह की मृत्यु हो गई।
